Mouni-Suraj Separation: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। दोनों ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि वे अब एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी और अपने प्रशंसकों से इस मुश्किल घड़ी में साथ देने की गुहार लगाई है।
Jana Nayakan: ‘जना नायकन’ को लेकर थलापति विजय का बड़ा कदम, प्रोड्यूसर्स को बुलाया वापस
आपसी समझ और सहमति से लिया फैसला
पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर तैर रही थीं। बुधवार को मौनी ने एक पोस्ट के जरिए लोगों से अपनी निजी जिंदगी का सम्मान करने की बात कही थी, वहीं गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस अलगाव पर अंतिम मुहर लगा दी। दोनों ने साफ किया है कि अलग होने का यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि आपसी सहमति और सूझबूझ से लिया गया है। वे इस कानूनी और निजी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
झूठी खबरों और अफवाहों पर जताया गहरा दुख

अपने साझा बयान में मौनी और सूरज ने उन मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों पर गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया है, जो उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थीं। उन्होंने लिखा, “हमें इस बात का बेहद अफसोस है कि कुछ लोगों ने हमारी प्राइवेसी का मज़ाक बनाया और हमारी निजी जिंदगी में दखल दिया। हमारे रिश्ते को लेकर कई मनगढ़ंत कहानियां और झूठी बातें फैलाई गईं, जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।”
दोनों ने प्रशंसकों और मीडिया से अपील की है कि उनके इस निजी फैसले को सनसनीखेज न बनाया जाए और उन्हें इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी समय और प्राइवेसी दी जाए।
रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक
शादी का अंत, मगर दोस्ती रहेगी बरकरार
भले ही एक पति-पत्नी के रूप में मौनी और सूरज का सफर यहीं खत्म हो रहा हो, लेकिन दोनों के बीच का सम्मान और सौहार्द अब भी कायम है। मौनी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि जीवन की प्राथमिकताओं में आए बदलावों के बाद उन्होंने बेहद सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया है। शादी टूटने के बाद भी वे एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे और भविष्य में भी अपनी इस दोस्ती को सहेजकर रखेंगे।








