Mouni Roy: अंकल ने कर दी ऐसी हरकत, मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा

करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो अंकल ने मौनी रॉय के साथ असभ्य व्यवहार किया। मंच पर तस्वीरें खींचने के बहाने उनके साथ अश्लील हरकत की गई। मौनी रॉय ने अपने अनुभव का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना उनके लिए बेहद अपमानजनक थी।

Mouni Roy

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 24, 2026

Mouni Roy: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में करनाल में हुए एक कार्यक्रम में हुए असभ्य और आपत्तिजनक व्यवहार के चलते आहत हो गई हैं। उन्होंने इस घटना का खुलासा सोशल मीडिया पर किया और लिखा कि कलाकारों के साथ ऐसा बर्ताव अस्वीकार्य है।

Border 2 Box Office Day 2: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, जाने दूसरे दिन का टोटल कलेक्शन

कार्यक्रम के दौरान हुआ शर्मनाक हाल

मौनी रॉय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जैसे ही वह मंच पर गईं, दो अंकल (जो उम्र में दादा-दादी जैसी उम्र के थे) और उनके परिवार के कुछ पुरुष सदस्यों ने तस्वीरें खींचने के बहाने उनकी कमर पर हाथ रख दिया। मौनी ने उन्हें विनम्रतापूर्वक हाथ हटाने के लिए कहा, लेकिन वे ऐसा करने से इंकार कर दिए। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। मौनी के मुताबिक, दो अंकल मंच पर खड़े होकर अश्लील हरकतें करने लगे और अपशब्द बोलने लगे। उन्होंने इस असभ्य व्यवहार को झेलते हुए पहले तो संयम बनाए रखा, लेकिन जब यह असहनीय हो गया, तो उन्होंने मंच छोड़ने की कोशिश की।

परफॉर्मेंस के बीच में किया संघर्ष

 मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा
मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा

मौनी ने आगे लिखा कि उन्होंने कुछ समय के लिए मंच छोड़ने की कोशिश की, लेकिन फिर शो पूरा करने के लिए वापस मंच पर लौट आईं। इसके बावजूद उन अंकलों ने अपना असभ्य व्यवहार जारी रखा और आयोजकों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मौनी ने इस पूरे अनुभव को बेहद अपमानजनक बताया।

Battle of Galwan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीज़र आउट, जानें रिलीज़ डेट

कलाकारों के लिए चिंता और अपमान

मौनी रॉय ने कहा कि यदि उन्हें इस तरह का अनुभव करना पड़ा, तो नई कलाकारों और लड़कियों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है, जो इंडस्ट्री में अभी कदम रख रही हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर यह घटना किसी के परिवार के किसी सदस्य के साथ होती, तो लोगों की प्रतिक्रिया क्या होती। मौनी ने लिखा, “हम कलाकार हैं और अपनी कला के जरिए ईमानदारी से जीविका कमाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे असभ्य व्यवहार की धिक्कार है।”

वीडियो और घटिया एंगल से रिकॉर्डिंग

मौनी ने यह भी बताया कि कुछ लोग नीचे से उनके वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि आयोजनों में वे कलाकार मेहमान और कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अपने प्रदर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका सम्मान नहीं किया गया।

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल पर ठगी का आरोप, जानें पूरा मामला

मौनी रॉय का करियर

मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। उन्हें विशेष पहचान मिली ‘देवों के देव…महादेव’ में सती के किरदार और ‘नागिन’ में शिवन्या के रोल से। मौनी ने अपनी आखिरी फिल्म ‘भूतनी’ में भी अभिनय किया।