Motorola के नए फोल्डेबल फोन की जल्द होगी एंट्री, 165Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की चर्चा

 नई दिल्ली  मोटोरोला जल्द ही नया वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Razr Flex के नाम से पेश कर सकती है। इस डिवाइस को लेकर पिछले महीने कुछ डिटेल्स सामने आई थीं। अब कथित Geekbench लिस्टिंग में इसका नाम और कुछ संभावित हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने आए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम, फीचर्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। चलिए डिवाइस से जुडी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं… Motorola Wide-Fold Razr Flex के स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr Flex में 6.92 इंच की OLED

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

 नई दिल्ली
 मोटोरोला जल्द ही नया वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Razr Flex के नाम से पेश कर सकती है। इस डिवाइस को लेकर पिछले महीने कुछ डिटेल्स सामने आई थीं। अब कथित Geekbench लिस्टिंग में इसका नाम और कुछ संभावित हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने आए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम, फीचर्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। चलिए डिवाइस से जुडी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं…

Motorola Wide-Fold Razr Flex के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr Flex में 6.92 इंच की OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2364 x 1728 पिक्सल बताया जा रहा है। साथ ही फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन के बाहरी की तरफ 4.97 इंच की दूसरा OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

मिल सकता है स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक मोटोरोला के इस डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना थी।

हालांकि अभी प्रोसेसर को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है। लिस्टिंग में फोन को 12GB रैम और Android 17 के साथ दिखाया गया है। गीकबेंच 6 टेस्ट में डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 पॉइंट मिले हैं।

Motorola Wide-Fold Razr Flex के कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो 32MP कैमरे मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी, 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसकी लॉन्चिंग दिसंबर में होने की संभावना है।