Mother’s Day 2026: आज 10 मई को देशभर में मदर्स डे सेलेब्रेट किया जा रहा है. ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीस भी अपनी-अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कलाकारों ने अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। किसी ने बचपन की यादें ताजा कीं तो किसी ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। संजय दत्त, सनी देओल, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन समेत कई सेलेब्स की पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया।
सनी देओल ने मां संग बिताए खास पल किए साझा

आपको बता दें कि, अभिनेता सनी देओल ने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट की। कुछ तस्वीरों में वह मां को गले लगाते दिखाई दिए, जबकि कुछ फोटो में दोनों पहाड़ों के बीच खूबसूरत समय बिताते नजर आए। सनी ने बेहद छोटे लेकिन दिल छू लेने वाले शब्दों में लिखा, “लव यू मां।” उनकी पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और मां-बेटे के रिश्ते की जमकर तारीफ की।
संजय दत्त ने मां नरगिस को किया याद

संजय दत्त ने इस खास दिन पर अपनी दिवंगत मां नरगिस को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं और काश वह आज उनके साथ होतीं। संजय ने कहा कि उनकी मां का प्यार और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। पोस्ट में उन्होंने कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं।
अनुपम खेर ने मां के सम्मान में लिखा भावुक संदेश

अनुपम खेर ने मदर्स डे पर अपनी मां के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि हर दिन अपने त्याग और प्यार से बच्चों को बेहतर इंसान बनाती है। उन्होंने कहा कि मां अपने सपने, खुशियां और आराम तक बच्चों के लिए कुर्बान कर देती है। अनुपम ने यह भी कहा कि मां ही वह शख्स होती है जो बिना कुछ कहे बच्चों की हर भावना समझ जाती है। उन्होंने अपनी मां के कई मजेदार वीडियो भी शेयर किए, जिनमें उनकी मां मुस्कुराती और हंसती नजर आईं।
रकुल प्रीत सिंह ने मां और सास दोनों को दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां और सास दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक मां ने उन्हें जीवन दिया, जबकि दूसरी ने उन्हें नया परिवार दिया। रकुल ने दोनों के प्यार, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया और कहा कि दो मांओं का प्यार मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।
बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी जताया प्यार

बॉबी देओल ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि चाहे वह कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन मां के लिए हमेशा छोटे बच्चे ही रहेंगे। वहीं ईशा देओल ने बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी मां उन्हें दुलार करती नजर आ रही थीं। ईशा ने अपनी मां के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा।
अजय देवगन और माधुरी दीक्षित ने शेयर की फैमिली झलक
अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी काजोल, मां और सास के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उनके जीवन में इन तीन महिलाओं का साथ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी अपनी मां और परिवार के साथ एक वीडियो पोस्ट कर सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
Prabhas की ‘Spirit’ से टकराव में Salman Khan की SVC63 को 50 करोड़ ओपनिंग का झटका?
जैकी श्रॉफ ने मां को किया याद
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बेहद सादगी से पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ “मां” लिखा, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।








