पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; गर्मी और उमस होगी कम

होशियारपुर पंजाब में आज से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। चार अगस्त को नौ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

होशियारपुर
पंजाब में आज से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। चार अगस्त को नौ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया। रूपनगर में सबसे कम 24.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। 

जाने कब कहां हो सकत है बारिश
3 अगस्त (सोमवार): मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए निगरानी (पीला) अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और पटियाला में कोई चेतावनी नहीं है।

4 अगस्त (मंगलवार): इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब के साथ फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा जिलों को भी निगरानी श्रेणी में रखा गया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
5 अगस्त (बुधवार): पूरे पंजाब में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है।

6 अगस्त (गुरुवार): मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं रहेगी। सामान्य मौसम के बीच तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उत्तर पूर्वी हिस्सों तक सीमित मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तर और उत्तर-पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि पूरे प्रदेश में व्यापक और भारी बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। अगर 5 अगस्त से मानसून फिर से सुस्त होता है तो राज्य में उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

 

2