Monday Box Office Collection: संडे के मुकाबले सोमवार का दिन सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों के लिए अक्सर मुश्किल साबित होता है। वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन सोमवार आते ही थिएटर में ऑडियंस फुटफॉल कम हो जाता है। इसका सीधा असर फिल्मों की कमाई पर पड़ता है। 31 अगस्त के सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि जहां ज्यादातर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई, वहीं कुछ फिल्मों ने वीकडेज में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।
सोमवार की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’, ‘आवारापन 2’, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई में अलग-अलग तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आइए जानते हैं कि 31 अगस्त को किस फिल्म ने कितनी कमाई की और अब तक इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है।
‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दे कि, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट का दौर दिखाई देने लगा है। रिलीज के छठे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई काफी नीचे आ गई।
‘टॉक्सिक’ सोमवार की कमाई और कुल कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 221.55 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 264.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने दूसरे संडे को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म ने रविवार को करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन सोमवार आते ही इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और फिल्म सिंगल डिजिट में सिमट गई।
‘इरुमुडी’ सोमवार कलेक्शन और 11 दिनों की कमाई
अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को ‘इरुमुडी’ ने करीब 6.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 135.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 157.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ ने तीसरे संडे को बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट दर्ज हुई। वीकडेज का असर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आया।
‘आवारापन 2’ सोमवार की कमाई और कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़ा
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को ‘आवारापन 2’ ने करीब 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में 18 दिनों की कुल नेट कमाई 148.40 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 176.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के लिए भी तीसरा सोमवार कुछ खास नहीं रहा। फिल्म ने अपने अब तक के सफर में सोमवार को सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया। कम दर्शक संख्या का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दिया।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सोमवार कलेक्शन और 18 दिनों की कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म ने करीब 75 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 116.75 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 135.14 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जहां ज्यादातर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर अपनी पकड़ बनाए रखी। रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि चौथे रविवार के मुकाबले कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिल्म का सोमवार कलेक्शन फिर भी मजबूत रहा।
‘हनुमान अंश’ सोमवार कलेक्शन और 25 दिनों की कुल कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को करीब 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की 25 दिनों की कुल नेट कमाई 45.28 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 53.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
किस फिल्म की कमाई रही सबसे मजबूत?
31 अगस्त के सोमवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो ज्यादातर फिल्मों को वीकडेज का झटका लगा। ‘टॉक्सिक’ और ‘इरुमुडी’ ने करोड़ों में कमाई की, जबकि ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का कलेक्शन एक करोड़ से नीचे रहा। दूसरी ओर, ‘हनुमान अंश’ ने 25वें दिन भी 5 करोड़ से ज्यादा कमाकर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रफ्तार कितनी कायम रहती है।










