Viral Girl Monalisa Missing: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में आए फरमान और मोनालिसा की कहानी अब कानूनी दांवपेच और अपहरण के आरोपों में उलझ गई है। जहाँ पति फरमान पत्नी की तलाश में भटकने का दावा कर रहा है, वहीं मोनालिसा की माँ ने दामाद पर ही गंभीर साजिश के आरोप लगाए हैं।
फरमान का वायरल वीडियो संदेश
बताते चले कि, सोशल मीडिया पर हाल ही में फरमान का एक नया वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा कर रहा है कि उसकी पत्नी मोनालिसा उसे अचानक छोड़कर कहीं चली गई है। फरमान ने वीडियो में कहा, “मैं मोनालिसा को ढूंढने अजमेर आया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब मैं जोधपुर की ओर प्रस्थान कर रहा हूं।” फरमान ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी मोनालिसा के बारे में जानकारी मिले, तो उसे सूचित करें। हालांकि, इस वायरल दावे की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
साजिश या अपहरण?
आपको बता दे कि, फरमान के ढूंढने वाले दावों के विपरीत, मोनालिसा की माँ ने इसे एक सोची-समझी साजिश (Calculated Conspiracy) करार दिया है। महेश्वर में रहने वाली मां का कहना है कि उनकी बेटी को फरमान ने ही कहीं गायब कर दिया है। मां के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले जब उनकी बात मोनालिसा से हुई थी, तब फरमान ने जबरन फोन छीन लिया था। परिवार का आरोप है कि फरमान अब ‘ढूंढने’ का नाटक कर रहा है ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके और इस रहस्यमयी गुमशुदगी (Mysterious Disappearance) को एक नया मोड़ दे सके।
नाबालिग होने का खुलासा और FIR
यह मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद मोनालिसा की असली उम्र सामने आई। सरकारी दस्तावेजों की जांच में पता चला कि मोनालिसा नाबालिग है। इस खुलासे के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। जैसे ही पुलिसिया दबिश बढ़ी, फरमान का ‘गायब होने’ वाला वीडियो सार्वजनिक हो गया, जिसे पुलिस जांच भटकाने का हथकंडा मान रही है।
बंधक बनाए जाने की आशंका
महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर में इस समय मातम और तनाव का माहौल है। पीड़ित पिता सदमे में हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पहले ही आशंका जताई थी कि कानूनी शिकंजा कसने पर उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को बंधक (Hostage) बनाकर रखा गया था और अब उसे कहीं अज्ञात स्थान पर छिपा दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग प्रशासन से बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
कहां से शुरू हुआ विवाद?
पूरे विवाद की जड़ प्रयागराज महाकुंभ का वह वीडियो है, जिसमें फरमान और मोनालिसा ने अपनी शादी का ऐलान किया था। उस समय इस जोड़े को सोशल मीडिया पर काफी अटेंशन मिला था, लेकिन कानूनी उम्र (Legal Age) और धार्मिक पहचान के पेच ने इसे विवादों में डाल दिया। वर्तमान में पुलिस फरमान की लोकेशन और वीडियो के स्रोत की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।









