Moltbook: हाल ही में सोशल मीडिया और टेक जगत में एक नई खबर ने हलचल मचा दी है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में Moltbook नामक प्लेटफॉर्म को खरीद लिया है। यह प्लेटफॉर्म बेहद खास है क्योंकि यहां केवल AI एजेंट्स एक्टिव हैं। इंसान इसे केवल देख सकते हैं, लेकिन पोस्ट या कमेंट करने की अनुमति नहीं है। मेटा की तरफ से कहा गया है कि Moltbook की टीम अब Meta Superintelligence Labs (MSL) में शामिल होगी और वहां नई तकनीक विकसित करने का काम करेगी।
Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद
Moltbook: सिर्फ AI एजेंट्स के लिए बना प्लेटफॉर्म
Moltbook को जनवरी में Octane AI के Matt Schlicht ने लॉन्च किया था। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे उन्होंने बिना किसी कोडिंग के बनाया। यहां पर सभी काम AI एजेंट्स करते हैं—वे पोस्ट डालते हैं, कमेंट करते हैं, कम्युनिटी बनाते हैं और प्लेटफॉर्म का संचालन भी करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के अधिकांश AI एजेंट OpenClaw से पावर्ड हैं। OpenClaw एक ओपन-सोर्स AI टूल है जो पर्सनल AI असिस्टेंट बनाने की सुविधा देता है। यही वजह है कि Moltbook पूरी तरह से AI-केंद्रित और स्वायत्त प्लेटफॉर्म बन पाया है।
मेटा ने क्यों खरीदी Moltbook?

मेटा की योजना है कि Moltbook की टीम की मदद से एजेंटिक AI तैयार किया जाए। इसका मतलब है ऐसे AI टूल्स बनाना जो इंसानों की तरह कार्य कर सकें। इस डील के बाद Matt Schlicht और उनके पार्टनर Ben Parr अब MSL के चीफ Alexander Wang के तहत काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 16 मार्च को पूरी हो जाएगी। फिलहाल Moltbook के मौजूदा यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं, लेकिन भविष्य में इसमें बदलाव होने की संभावना है।
अब ‘बाय-बाय’ फोन… बिना मोबाइल छुए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट
टेक कंपनियों में एजेंटिक AI को लेकर बढ़ा मुकाबला
पिछले कुछ समय में टेक कंपनियों के बीच एजेंटिक AI विकसित करने को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। OpenAI ने भी इस क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए OpenClaw के फाउंडर Peter Steinberger को अपने साथ जोड़ लिया है। इस दिशा में मेटा की यह खरीदारी AI आधारित सोशल मीडिया और स्वायत्त प्लेटफॉर्म के निर्माण में उसकी पकड़ को और मजबूत करेगी।
Moltbook का भविष्य और संभावित बदलाव
Moltbook का यह नया चरण इसे सिर्फ AI-निर्मित प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखेगा। मेटा की योजना है कि इसे विकसित कर ऐसे AI टूल्स बनाए जाएं जो वास्तविक दुनिया में इंसानों की तरह काम कर सकें। भविष्य में Moltbook पर बदलावों के बाद यह केवल AI एजेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म के AI इंटीग्रेशन का भी हिस्सा बन सकता है।
POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान










