MLC Election 2026: BJP ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे मिला टिकट

MLC Election 2026 को लेकर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। यूपी की छह और बिहार की चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और 31 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

MLC Election 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 29, 2026

MLC Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अपने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने बिहार की चार और उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दोनों राज्यों में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

BJP ने इन चार उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

MLC Election 2026

बताते चले कि, बिहार एमएलसी चुनाव 2026 में बीजेपी ने चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव को टिकट दिया गया है। कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार MLC चुनाव में चार सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी

बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में पटना शिक्षक- नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक- डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक- सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक- नरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा होने वाला है।

छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित

MLC Election 2026

आपको बता दे कि, उत्तर प्रदेश MLC चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने छह प्रत्याशियों के नाम सामने रखे हैं। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट मिला है।

यूपी MLC चुनाव में स्नातक और शिक्षक सीटों पर मुकाबला

बीजेपी की सूची में वाराणसी, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा वाराणसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

MLC Election 2026

एमएलसी चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों में चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 28 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

MLC Election 2026 का पूरा चुनाव कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक समाप्त हो जाएगी।

11 सीटों पर होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 में कुल 11 सीटों पर मतदान होना है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। स्नातक सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं।

यूपी विधान परिषद की स्नातक सीटों पर चुनाव

MLC Election 2026

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से एर. अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी से आशुतोष सिन्हा, आगरा से डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’, मेरठ से दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

UP Teacher MLC Election 2026 में छह सीटें

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से उमेश द्विवेदी, वाराणसी से लाल बिहारी यादव, आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल, मेरठ से श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद से हरि सिंह ढिल्लों और गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

आठ सीटों पर होगा मुकाबला

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में आठ सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

बिहार एमएलसी चुनाव में नामांकन से मतदान तक प्रक्रिया

चार राज्यों की विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही यूपी और बिहार में उम्मीदवारों की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। बीजेपी ने अपने 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ा दिया है। अब अन्य राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने का इंतजार है।