Mirzapur The Movie: बबलू पंडित की वापसी और रवि किशन की एंट्री! मिर्जापुर फिल्म का टीजर है बेहद खूंखार

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी से फैंस में भारी उत्साह है। फिल्म में जितेंद्र कुमार की वापसी और रवि किशन की नई एंट्री ने मिर्जापुर के रोमांच को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Mirzapur The Movie

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie: ओटीटी पर अपनी सफलता का परचम लहराने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर तबाही मचाने को तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और खूनी दुश्मनी का नशा एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह टीजर उन तमाम उम्मीदों पर खरा उतरा है, जो दर्शकों ने इसकी घोषणा के समय से लगा रखी थी। टीजर से पहले जारी किए गए किरदारों के पोस्टर्स ने इस उत्साह को और भी दोगुना कर दिया था।

नए कलेवर में लौट आई गद्दी की जंग

बताते चले कि, 25 जून को दोपहर 12 बजे जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, फैंस का लंबा इंतजार खत्म हो गया। 2018 में शुरू हुई सीरीज की टाइमलाइन को आगे बढ़ाते हुए, यह फिल्म एक अनसुनी और रोमांचक कहानी लेकर आई है। 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म, ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए थिएट्रिकल अवतार में पेश करने का वादा करती है, जो बड़े पर्दे की भव्यता के साथ मेल खाती है।

जितेंद्र कुमार की एंट्री और रवि किशन का दम

आपको बता दे कि, फिल्म के टीजर में अली फज़ल (गुड्डू भैया), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की तिकड़ी ने प्रशंसकों का फिर से स्वागत किया है। सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार की ‘बबलू पंडित’ के रूप में वापसी है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके अलावा, रवि किशन की दमदार एंट्री इस कहानी में एक नया और दिलचस्प एंगल जोड़ती है। पूर्वांचल की गलियों से निकलकर यह कहानी राजस्थान के रेगिस्तानों तक फैल चुकी है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और विशाल बनाती है।

कालीन भैया और मुन्ना भैया का दिखा जलवा

टीजर रिलीज से पहले फिल्म के हर किरदार के पोस्टर ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी थी। ‘गद्दी है तो हम हैं’ के मैसेज के साथ कालीन भैया के लुक ने जहां रसूख दिखाया, वहीं मुन्ना भैया का पोस्टर आते ही फैंस ने ‘हम अमर हैं’ के डायलॉग पर मुहर लगा दी। गुड्डू भैया के नए लुक के साथ फिल्म ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह सफर अब मजबूरी से शुरू होकर एक घातक मजा बन चुका है, जो सीधे बड़े पर्दे पर आ रहा है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी सिनेमाई दास्तान

अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इस स्टार-कास्ट में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक और श्वेता त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं, जो इस अनसुने चैप्टर को जीने के लिए एक साथ आए हैं।