Mirzapur The Movie: 5वें दिन भी छाई ‘मिर्जापुर द मूवी’, 111 करोड़ पार कर रचा नया कलेक्शन रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पांचवें दिन भी जारी है। फिल्म ने रिलीज के बाद वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। शुरुआती कलेक्शन ने मेकर्स और फैंस को खुश कर दिया है। अब सबकी नजर फिल्म की आगे की कमाई पर है।

5वें दिन भी छाई ‘मिर्जापुर द मूवी’

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Mirzapur The Movie: ओटीटी के बाद अब मिर्जापुर द मूवी थियेटर्स पर अपना जलवा दिखा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही वेब सीरीज आधारित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और चंद दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर लोगों का दिल जीतने में नंबर 1 पर आ गई है।

फिल्म ने वीकेंड के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। पहले सोमवार को शानदार कमाई करने के बाद अब मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में मजबूती देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ो के अनुसार, रिलीज के पांचवे दिन दोपहर 1 बजे तक फिल्म भारत में 111 करोड़ रुपए के नेट  कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

बिपाशा बसु ने जब चुनी ‘जिस्म’, लोगों ने दी करियर बर्बाद होने की चेतावनी;

पहले दिन ही मजबूत शुरुआत

आपको बता दें कि, मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने रिलीद के पहले दिन 24.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने करीब 32 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद रविवार को दर्शकों की भारी संख्या सिनेमाघरों तक पहुंची और फिल्म ने तीसरे दिन करीब 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार को सामान्य तौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने यहां भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

सोमवार को भी हुई जोरदार कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह चार दिनों में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन करीब 131.55 करोड़ रुपये बताया गया। मंगलवार को भी फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए इसके कलेक्शन में और इजाफे की उम्मीद की जा रही है।

विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत

‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 154.05 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज किया।

‘मिर्जापुर द मूवी’ के सीक्वल पर भी बड़ा अपडेट

फिल्म की सफलता के बीच इसके अगले पार्ट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए दो पोस्ट-क्रेडिट सीन तैयार किए गए थे। हालांकि इनमें से एक सीन को अंतिम फिल्म से हटा दिया गया और उसे कथित तौर पर अगले पार्ट के लिए सुरक्षित रखा गया है।रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म का सीक्वल पहले से ही तय था। ऐसे में अब दर्शकों की नजर अगले पार्ट की कहानी और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक घोषणा पर रहेगी।

बड़े सितारों से सजी है फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ में वेब सीरीज के कई लोकप्रिय कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, अंजुम शर्मा, सोनल चौहान, प्रियांशुल चधाली, ऋषि पायु और मनु कुलभूषण खरबंदा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिलहाल ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई जारी रख सकती है। साथ ही, सीक्वल की खबर ने ‘मिर्जापुर’ के फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

नीम करौली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 32वें

2