परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री समाज गौरव अलंकरण समारोह में हुए शामिल

जबलपुर. प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह आज गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में नेमा समाज द्वारा आयोजित 'समाज गौरव अलंकरण समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस गरिमामय अवसर पर मंत्री सिंह ने समाज के आमंत्रण पर आभार व्यक्त करते हुए शहीद स्मारक की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह एक ऐसा पवित्र स्थान है, जहाँ देशप्रेमियों के बलिदान की स्मृतियाँ और प्रेरणा हमें गर्व की अनुभूति कराती हैं। उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश अपनी गौरवमयी पृष्ठभूमि के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जबलपुर.
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह आज गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में नेमा समाज द्वारा आयोजित 'समाज गौरव अलंकरण समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस गरिमामय अवसर पर मंत्री सिंह ने समाज के आमंत्रण पर आभार व्यक्त करते हुए शहीद स्मारक की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह एक ऐसा पवित्र स्थान है, जहाँ देशप्रेमियों के बलिदान की स्मृतियाँ और प्रेरणा हमें गर्व की अनुभूति कराती हैं।

उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश अपनी गौरवमयी पृष्ठभूमि के साथ एक सशक्त और मजबूत लोकतंत्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसमें नेमा समाज का योगदान सराहनीय और अतुलनीय है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की विभूतियों को 'समाज गौरव' से अलंकृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी को भी रेखांकित कर गया।

 

Leave a Comment

2