राज्यमंत्री गौर ने किया 2 करोड़ 24 लाख के डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने गुरुवार को गोविंदपुरा में नागरिकों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्यमंत्री  गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 2 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से दो प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री  गौर ने बताया कि पहले कार्य के अंतर्गत, अयोध्या नगर मुख्य मार्ग स्थित परशुराम चौराहे से एच-सेक्टर एमपीबी स्टेशन तक 59 लाख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। वहीं, दूसरे बड़े कार्य के तहत परशुराम चौराहे से

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने गुरुवार को गोविंदपुरा में नागरिकों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्यमंत्री  गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 2 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से दो प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया।

राज्यमंत्री  गौर ने बताया कि पहले कार्य के अंतर्गत, अयोध्या नगर मुख्य मार्ग स्थित परशुराम चौराहे से एच-सेक्टर एमपीबी स्टेशन तक 59 लाख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। वहीं, दूसरे बड़े कार्य के तहत परशुराम चौराहे से दशहरा मैदान होते हुए डी एवं एफ-सेक्टर मार्केट तथा जैन मंदिर के पास तक 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य किया जाएगा।

राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, जिससे नागरिकों को इसका शीघ्र सुविधा का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर श्री लव कुश यादव, श्री भीकम सिंह बघेल,  उर्मिला मौर्य और  शिरोमणि शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

2