राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने आज जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊरा से कटकोना मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मार्ग की लंबाई लगभग 3.00 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण पर 446 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुदृढ़ होने से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के लोगों को विकास की नई सुविधाएँ प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अनूपपुर

 मध्य प्रदेश शासन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने आज जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊरा से कटकोना मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मार्ग की लंबाई लगभग 3.00 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण पर 446 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुदृढ़ होने से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के लोगों को विकास की नई सुविधाएँ प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सु भारती केवट,  रिंकू मिश्रा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग  प्रभात लोरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर  रवि ग्वाल, नायब तहसीलदार  मिथिला प्रसाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

2