गिरिडीह की सीसीएल वर्कशॉप में गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलयरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हथियारबंद चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे 20 से 25 की संख्या में अपराधी सीसीएल वर्कशॉप परिसर में घुस आए। सभी अपराधी हथियारों से लैस थे। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को अपने कब्जे में ले लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने पूरी रात बेखौफ होकर वर्कशॉप में लूटपाट की। अपराधियों ने वर्कशॉप में रखे लाखों रुपए मूल्य के लोहे और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाया। भारी मात्रा में सामान को वाहनों में लादकर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गिरिडीह.

गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलयरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हथियारबंद चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे 20 से 25 की संख्या में अपराधी सीसीएल वर्कशॉप परिसर में घुस आए। सभी अपराधी हथियारों से लैस थे। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को अपने कब्जे में ले लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने पूरी रात बेखौफ होकर वर्कशॉप में लूटपाट की।

अपराधियों ने वर्कशॉप में रखे लाखों रुपए मूल्य के लोहे और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाया। भारी मात्रा में सामान को वाहनों में लादकर चोर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर महतो ने बताया कि गार्डों को विरोध करने का कोई मौका नहीं दिया गया। हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया गया था, जिससे वे किसी तरह की सूचना भी नहीं दे सके। सुबह होने पर घटना की जानकारी सीसीएल प्रबंधन को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सीसीएल अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल के वरीय पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वर्कशॉप परिसर का निरीक्षण किया। चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है। घटना स्थल से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस वारदात के बाद पूरे सीसीएल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों का हथियारों के साथ वर्कशॉप में घुसना सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहा है।सीसीएल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

2