मकर संक्रांति से पहले दूध के 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे दाम

पटना/अकबर नगर. मकर संक्रांति पर्व को लेकर अकबरनगर सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों में दूध की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण दूध, दही और पनीर की कीमतों में उछाल आया है। स्थिति यह है कि बाजार में भैंस का दूध 90 से 100 रुपये प्रति लीटर, जबकि गाय का दूध 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। स्थानीय पशुपालकों के अनुसार अकबरनगर क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से आधे से अधिक दूध स्थानीय क्षेत्र में ही खप

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना/अकबर नगर.

मकर संक्रांति पर्व को लेकर अकबरनगर सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों में दूध की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण दूध, दही और पनीर की कीमतों में उछाल आया है। स्थिति यह है कि बाजार में भैंस का दूध 90 से 100 रुपये प्रति लीटर, जबकि गाय का दूध 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है।

स्थानीय पशुपालकों के अनुसार अकबरनगर क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से आधे से अधिक दूध स्थानीय क्षेत्र में ही खप जा रहा है। पर्व को लेकर दही-चूड़ा की बढ़ी मांग के कारण बाहर दूध की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर नियमित ग्राहकों को भी तय मात्रा से कम दूध दिया जा रहा है।

तिलकुट व तिलवा की बिक्री में उछाल

मकर संक्रांति को लेकर अकबरनगर बाजार में तिलकुट, तिलवा व तिल के लड्डुओं की दर्जनों दुकानें सज गई हैं। तिलकुट विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि गुड़ व चीनी का तिलकुट 220 से 260 रुपये किलो, पापड़ी 240 से 280 रुपये किलो, तिलवा 70 से 80 रुपये किलो तथा काले व पीले तिल के लड्डू 280 से 300 रुपये किलो बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आते ही बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पतंगबाजी की परंपरा को देखते हुए अकबरनगर में पतंग की दुकानों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। दुकानदार संतोष ने बताया कि 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की पतंगों की अच्छी बिक्री हो रही है।

Leave a Comment

2