Middle East Conflict: “होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो…”ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दे दी कड़ी चेतावनी

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को सामान्य कामकाज के लिए तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप को बमों से तबाह कर देगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 30, 2026

Middle East Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अब 31वें दिन में प्रवेश कर गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को लेकर सबसे कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) सामान्य कामकाज के लिए तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप को बम से नष्ट कर देगा।

अमेरिका ने अभी तक अपने युद्ध के लक्ष्य हासिल नहीं किए हैं, और ईरान ने किसी भी तरह का झुकाव या नरमी नहीं दिखाई है। इस स्थिति से बौखलाए ट्रंप ने जमीनी युद्ध की संभावना को लेकर ईरानी अधिकारियों और जनता को चेतावनी दी है।

Middle East Tensions: ट्रंप को झटका, नेतन्याहू ने किया साफ! ईरान में सेना भेजने को लेकर कही ये बात

ट्रंप की धमकी और सोशल मीडिया संदेश

ट्रंप की धमकी और सोशल मीडिया संदेश
ट्रंप की धमकी और सोशल मीडिया संदेश

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक नई और ज्यादा समझदार सरकार के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर कोई समझौता जल्द नहीं होता और होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत सामान्य संचालन के लिए नहीं खोला जाता, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप को बमों से तबाह कर देगा।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह कार्रवाई उन अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों की हत्या के जवाब में की जाएगी, जिन्हें ईरान ने पुरानी सरकार के 47 साल के “आतंक के राज” के दौरान मारा था। ट्रंप का यह बयान एक तरह से ईरान को युद्ध और कड़ा जवाब देने की चेतावनी भी है।

US Ground Operation in Iran: Iran पर जमीनी ऑपरेशन करने की तैयारी में America, 3500 मरीन सैनिक तैनात

ईरान की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, ईरान की संसद के स्पीकर ने आरोप लगाया है कि अमेरिका बातचीत के नाम पर समय खींच रहा है, लेकिन साथ ही जमीनी युद्ध की तैयारी कर रहा है। ईरान ने अपने हजारों सैनिकों को अमेरिकी सैनिकों के आने के इंतजार में तैयार रखा है, ताकि किसी भी आक्रमण का जवाब दिया जा सके।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि उनका देश अमेरिकी सैनिकों और उनके सहयोगियों को हमेशा के लिए सज़ा देने के लिए तैयार है। इस बीच, मध्य और पश्चिमी ईरान में इजरायल के बढ़ते हमलों और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Middle East War: ओबामा के न्यूक्लियर डील पर भड़के ट्रंप, बोले- ‘उस घटिया समझौते को खत्म कर दुनिया बचाई’

क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच हिंसक टकराव से वैश्विक तेल और ऊर्जा बाजार पर असर पड़ने की संभावना है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण जल मार्ग पर किसी तरह की रोक आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से गंभीर परिणाम ला सकती है।

अमेरिका की धमकी और ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय दोनों देशों के बीच किसी भी अप्रत्याशित कदम से जमीनी युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।