Microsoft Users Alert: भारत सरकार की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Microsoft यूजर्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट में बताया गया है कि Microsoft के कई लोकप्रिय सॉफ्टवेयर और सर्विसेज में खतरनाक सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। यह चेतावनी 14 जनवरी को CIAD-2026-0002 एडवाइजरी के तहत जारी की गई है और इसे हाई-सीवेरिटी श्रेणी में रखा गया है।
iPhone Screen: एक झटके में खाली हो सकती है जेब! iPhone स्क्रीन रिप्लेसमेंट का असली खर्च
किन Microsoft प्रोडक्ट्स पर है खतरे की आशंका
CERT-In के अनुसार, यह साइबर खतरा केवल किसी एक सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है। इसकी चपेट में Microsoft के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स आ रहे हैं, जिनमें Windows ऑपरेटिंग सिस्टम, Microsoft Office, Azure सर्विसेज, SQL Server, डेवलपर टूल्स और Extended Security Updates (ESU) वाले सिस्टम शामिल हैं। इसका मतलब है कि व्यक्तिगत यूजर्स से लेकर बड़े संगठनों तक, सभी के लिए यह खतरा गंभीर हो सकता है।
एक्टिव एक्सप्लॉइट से बढ़ी चिंता
इस चेतावनी को और भी गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि CERT-In ने एक ऐसी खामी की पुष्टि की है, जिसका वास्तविक रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है। यह सिक्योरिटी फ्लॉ Windows Desktop Window Manager से जुड़ा है और इसे CVE-2026-20805 के रूप में ट्रैक किया गया है। अगर किसी हमलावर को सिस्टम तक लोकल एक्सेस मिल जाता है, तो वह चुपचाप संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकता है, जिसकी भनक यूजर को काफी देर तक नहीं लगती।
AI ने कहा ‘नो बिकनी’, X के नए नियमों का दावा और टेस्ट में सामने आई अलग हकीकत
सिस्टम को हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर इन खामियों को समय पर ठीक नहीं किया गया, तो इनके जरिए कई तरह के साइबर हमले संभव हैं। इनमें रिमोट कोड एक्सीक्यूशन, सिस्टम पर अतिरिक्त अधिकार हासिल करना, पहचान की चोरी, गोपनीय डेटा लीक होना और यहां तक कि पूरा सिस्टम ठप हो जाना भी शामिल है। कुछ मामलों में हैकर्स संक्रमित कंप्यूटर का इस्तेमाल रैनसमवेयर फैलाने या बड़े स्तर पर डेटा चोरी के लिए भी कर सकते हैं।
आम यूजर्स भी हैं बराबर के खतरे में

अक्सर यह माना जाता है कि साइबर हमले केवल बड़ी कंपनियों या आईटी प्रोफेशनल्स को निशाना बनाते हैं, लेकिन CERT-In का यह अलर्ट साफ संकेत देता है कि आम Windows यूजर्स भी उतने ही जोखिम में हैं। अगर सिस्टम लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया है, तो बिना किसी स्पष्ट संकेत के भी कंप्यूटर असुरक्षित हो सकता है।
Republic Day Sale 2026: Apple लवर्स के लिए खुशखबरी, iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट










