माइकल जैक्सन बायोपिक का भारत में धमाका, दो दिनों में 10.5 करोड़ का कलेक्शन

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में कितना तगड़ा रहा है, इसके गवाह तो हम सब रहे हैं. इसलिए ये अनुमान लगाना किसी के भी लिए मुश्किल नहीं था कि 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक को इंडिया में बहुत सॉलिड रिस्पॉन्स मिलने वाला है. मगर ये रिस्पॉन्स इतना तगड़ा होगा, ये शायद किसी ने नहीं सोचा था! शुक्रवार को रिलीज हुई ये बायोपिक माइकल, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. पहले से थिएटर्स में भीड़ जुटा रही कई बड़ी फिल्मों के बीच भी माइकल इंडिया में धमाका करने में कामयाब हुई है. इंडिया में माइकल का

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में कितना तगड़ा रहा है, इसके गवाह तो हम सब रहे हैं. इसलिए ये अनुमान लगाना किसी के भी लिए मुश्किल नहीं था कि 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक को इंडिया में बहुत सॉलिड रिस्पॉन्स मिलने वाला है. मगर ये रिस्पॉन्स इतना तगड़ा होगा, ये शायद किसी ने नहीं सोचा था! शुक्रवार को रिलीज हुई ये बायोपिक माइकल, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. पहले से थिएटर्स में भीड़ जुटा रही कई बड़ी फिल्मों के बीच भी माइकल इंडिया में धमाका करने में कामयाब हुई है.

इंडिया में माइकल का जलवा
माइकल जैक्सन की बायोपिक का क्रेज गुरुवार शाम से नजर आने लगा था, जब इसने प्रीव्यू शोज से ही करीब 1.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. शुक्रवार को कमाए 3.70 करोड़ के साथ माइकल का टोटल ओपनिंग कलेक्शन 5 करोड़ से ज्यादा रहा. 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई माइकल लगातार जमकर दर्शक जुटा रही है.

शनिवार को फिल्म ने एक शानदार जंप के साथ बता दिया है कि माइकल का क्रेज इंडिया में कितना तगड़ा है. सैकनिल्क के अनुसार माइकल ने शनिवार को 5.10 करोड़ कलेक्शन किया है. ये शुक्रवार के मुकाबले ऑलमोस्ट 40% का जंप है. जनरली ऐसा तब होता है जब फिल्मों के शोज बढ़ाए जाते हैं. लेकिन माइकल के मामले में ये फैक्टर भी बहुत बड़ा नहीं है.

शुक्रवार को इसके शोज 3000 से थोड़े ज्यादा थे और शनिवार को 3200 से थोड़े कम. ये साफ है कि माइकल के शोज में शुक्रवार से ज्यादा भीड़ शनिवार को नजर आई. पेड प्रीव्यूज मिलाकर माइकल ने दो दिनों में इंडिया में 10.5 करोड़ नेट कलेक्शन कर डाला है. माइकल का ये इंडिया कलेक्शन इसलिए दमदार है क्योंकि ये कई बड़ी फिल्मों के बीच थिएटर्स में पहुंची है.

महीने भर से ज्यादा पुरानी धुरंधर 2 को अभी भी अच्छे दर्शक मिल रहे हैं. दूसरे हफ्ते में चल रही अक्षय कुमार की भूत बंगला भी जमकर भीड़ जुटा रही है. हॉलीवुड की दो फिल्में प्रोजेक्ट हेल मैरी और द ममी को ऐसा रिस्पॉन्स मिला है कि कोई भी थिएटर इनके पहले से सेट शोज हटाकर नई फिल्म नहीं लगाना चाहेगा. मगर फिर भी माइकल ने जनता को इतना इंप्रेस कर दिया है कि इतनी फिल्मों के बीच ये तगड़ी कमाई कर रही है. ये इंडिया में माइकल जैक्सन के जादू का कमाल है.

Leave a Comment

2