MI vs KKR: आज वानखेड़े में मुंबई और कोलकाता की महाटक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा महामुकाबला आज यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा (टॉस शाम 7:00 बजे)।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 29, 2026

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। अब दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच की शुरुआत साढ़े 7 बजे से होगी।

RCB vs SRH: RCB की जीत के बाद कोहली का रोमांटिक अंदाज, अनुष्का को भेजा फ्लाइंग किस

खिलाड़ियों पर नजर

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं, केकेआर की टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे अहम खिलाड़ी होंगे। मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं जबकि कोलकाता की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग और गेंदबाजों के लिए चुनौती मानी जाती है। यहां रन बनाना आसान होता है और कोई भी स्कोर चेज किया जा सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस पिच पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

मैच प्रिडिक्शन

मैच प्रिडिक्शन मीटर के अनुसार यह मुकाबला बेहद कांटे का होगा। दोनों टीमों के बीच जीत का प्रतिशत लगभग 50-50 है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है। केकेआर का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)

तिलक वर्मा

सूर्यकुमार यादव

शरफेन रदरफोर्ड

हार्दिक पांड्या (कप्तान)

विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश

नमनधीर

दीपक चाहर

जसप्रीत बुमराह

ट्रेंट बोल्ट

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिन एलन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान)

कैमरून ग्रीन

रिंकू सिंह

रमनदीप सिंह

सुनील नरेन

अंकुल रॉय

वरुण चक्रवर्ती

वैभव अरोड़ा

उमरान मलिक

इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी

मुंबई और कोलकाता के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। वानखेड़े की पिच पर रन बरसने की पूरी संभावना है और दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगे। अब देखना होगा कि इस हाई स्कोरिंग मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती