इंदौर में 2026 में मेट्रो ट्रेन विस्तार और ब्रिजों का होगा निर्माण

 इंदौर  इंदौर के लिए वर्ष 2026 कई सौगातें लेकर आएगा। सबसे महत्वपूर्ण सौगात मेट्रो ट्रेन के विस्तार की होगी। इसके अलावा प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज भी बनकर इस साल तैयार हो जाएगा। कई अन्य विकास कार्य भी इंदौर के हिस्से आएंगे। बीते साल में इंदौर में कई विकास के काम शुरू हुए, लेकिन वे अंजाम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन नए साल में जनता के लिए वे उपयोगी साबित होंगे। मेट्रो चलेगी रेडिसन चौराहा तक मेट्रो फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में चल रही है, लेकिन वहां मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं। मार्च माह तक मेट्रो

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 इंदौर 

इंदौर के लिए वर्ष 2026 कई सौगातें लेकर आएगा। सबसे महत्वपूर्ण सौगात मेट्रो ट्रेन के विस्तार की होगी। इसके अलावा प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज भी बनकर इस साल तैयार हो जाएगा। कई अन्य विकास कार्य भी इंदौर के हिस्से आएंगे। बीते साल में इंदौर में कई विकास के काम शुरू हुए, लेकिन वे अंजाम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन नए साल में जनता के लिए वे उपयोगी साबित होंगे।

मेट्रो चलेगी रेडिसन चौराहा तक

मेट्रो फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में चल रही है, लेकिन वहां मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं। मार्च माह तक मेट्रो का संचालन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक होगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन में यात्री संख्या बढ़ सकती है। 17 किलोमीटर लंबाई के लिए ट्रायल रन हो चुका है। अब इसकी मंजूरी जल्दी ही मिलने वाली है। पांच स्टेशनों का काम भी पूर्णता की ओर है। इस साल मध्य हिस्से का काम भी शुरू होना है।

ब्रिजों का काम होगा पूरा

शहर में सात स्थानों पर ब्रिजों का निर्माण जारी है। इस साल एमआर 10 जंक्शन पर बनने वाले ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। अभी इंदौर शहर में एंट्री के लिए काफी परेशानी आती है। इसके अलावा लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज की सौगात भी इस साल मिलेगी। ब्रिज का काम दो साल से चल रहा है। निरंजनपुर चौराहे पर बनने वाले ब्रिज का काम भी नए साल में पूरा हो जाएगा।

होगी बिजली की बचत

नगर निगम जलूद में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार करवा रहा है। यह काम पूरा हो चुका है और लाइनों को शिफ्ट करने का काम जारी है। हर माह 20 करोड़ रुपये निगम को जलूद से इंदौर तक पानी लाने के लिए खर्च करने पड़ते हैं। सोलर प्लांट के शुरू होने से हर माह चार से पांच करोड़ रुपये की बिजली बचेगी। 200 एकड़ में यह प्लांट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने ग्रीन बांड जारी कर ढाई सौ करोड़ रुपये की राशि जुटाई है।
 
छह लेन सड़क बनकर होगी तैयार
 
इंदौर-उज्जैन रोड का काम भी इस साल तक पूरा होने की उम्मीद है। काम तेजी से चल रहा है। सिंहस्थ को देखते हुए छह लेन सड़क बनाई जा रही है। इसके अलावा एमआर 12 सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी। शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू हुआ है। इस साल सात सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
 
इंदौर में 20 नए आधुनिक बस स्टॉपों की सौगात

इंदौर में नगर निगम ने 20 नए बस स्टॉपों का निर्माण शुरू किया है। पुराने बस स्टॉप पर लोगों को बैठने, रुकने और जानकारी प्राप्त करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, वहीं अब इन नए बस स्टॉप पर अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य मार्गों पर भी पुराने बस स्टॉपों के स्थान पर नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टॉपों का निर्माण किया गया था। शहर में लगभग 350 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है। नए बस स्टॉपों में पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (PIS) रहेगा। इससे रूट मैप की जानकारी रहेगी और इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर भी डिस्प्ले होते रहेंगे। स्टॉपों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। इसके अलावा यात्री अपने मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। हर स्टॉप पर दो मोबाइल चार्जिंग पॉइंट रहेंगे। इसके अलावा आरामदायक सीटें रहेंगी। बारिश के समय भी बस स्टॉप मददगार होंगे।

 

Leave a Comment

2