Mayawati Birthday: ब्राह्मण कार्ड और गठबंधन पर बड़ा धमाका! UP Election 2027 का नया समीकरण

Mayawati Birthday: 15 जनवरी को लखनऊ में जन्मदिन के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्राह्मण समाज को सम्मान देने की बात कही और केंद्र-राज्य सरकारों पर BSP की योजनाओं का नाम बदलकर लागू करने का आरोप लगाया।

Mayawati Birthday

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ब्राह्मण राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 15 जनवरी को लखनऊ में अपने जन्मदिन के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान देने की बात दोहराते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर बसपा की योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लागू करने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। मायावती ने अपनी सरकार के कार्यकाल को दंगा-मुक्त बताते हुए मजबूत कानून-व्यवस्था को बसपा की बड़ी उपलब्धि करार दिया।