मौनी अमावस्या स्नान संपन्न, अब माघ मेले में अगला पावन स्नान कब? यहां देखें तारीख

प्रयागराज की पावन धरती पर लगने वाला माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या, संयम और मोक्ष की कामना का जीवंत प्रतीक है. इसी आस्था के साथ साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा. इस दौरान कई विशेष तिथियां आती हैं, जिन पर स्नान का पुण्य सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बताया गया है. 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मौन रहकर पुण्य की डुबकी लगाई. इस मुख्य स्नान के बाद अब माघ मेले के चौथा प्रमुख स्नान की बारी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

प्रयागराज की पावन धरती पर लगने वाला माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या, संयम और मोक्ष की कामना का जीवंत प्रतीक है. इसी आस्था के साथ साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा. इस दौरान कई विशेष तिथियां आती हैं, जिन पर स्नान का पुण्य सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बताया गया है. 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मौन रहकर पुण्य की डुबकी लगाई. इस मुख्य स्नान के बाद अब माघ मेले के चौथा प्रमुख स्नान की बारी है.

बसंत पंचमी पर होगा अगला प्रमुख स्नान

प्रशासनिक और धार्मिक कैलेंडर के अनुसार, माघ मेला का चौथा मुख्य स्नान बसंत पंचमी के पावन अवसर पर होगा.

बसंत पंचमी (चौथा स्नान): 23 जनवरी 2026, शुक्रवार

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और नवचेतना का पर्व मानी जाती है. इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है और प्रकृति में भी वसंत का उल्लास दिखाई देने लगता है. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन संगम में स्नान करने से विद्या, बुद्धि और वाणी की शुद्धि होती है.

पीले वस्त्र धारण कर स्नान करना विशेष फलदायी माना गया है.साधु-संतों के अनुसार, यह तिथि आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए बहुत ही शुभ होती है. मौनी अमावस्या की तपस्या के बाद बसंत पंचमी का स्नान मन और आत्मा में नई चेतना भर देता है.

माघ मेला 2026 की आगामी प्रमुख स्नान तिथियां

बसंत पंचमी के बाद भी माघ मेले में श्रद्धालुओं के लिए दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व बाकी हैं.

माघी पूर्णिमा (पांचवां स्नान): 1 फरवरी 2026, रविवार

महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान): 15 फरवरी 2026, रविवार

महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ ही माघ मेले का विधिवत समापन होगा. इस दिन भगवान शिव की आराधना और संगम स्नान का विशेष महत्व बताया गया है.

Leave a Comment

2