Mathura News: मथुरा में सनसनीखेज घटना, पति-पत्नी और बच्चों ने की आत्महत्या

मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक दंपती और उनके तीन छोटे बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Mathura News: मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। सुबह जब घर के अंदर उनके शव मिले तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

Yogi के UP में ये क्या हो रहा? Mathura के स्कूल में मासूमों का ब्रेनवॉश,आखिर कौन है Jan Mohammad?

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज के रूप में हुई है। मनीष खेती का काम करते थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

आत्महत्या की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि पांचों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घर की रसोई की दीवार पर लिखा मिला – “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं।” इस लिखे संदेश से स्पष्ट है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

मनीष के घर के पास ही उनके दो भाई रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में इस घटना से शोक और भय का माहौल है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Mathura News: प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग का तांडव, बीच बचाव करने आए लोगों से भिड़े सेवादार