Mary Kom Husband Controversy: भारत की ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके खेल उपलब्धियों को लेकर नहीं, बल्कि निजी जीवन से जुड़ी है। हाल ही में मैरी कॉम और उनके एक्स-हसबैंड करुंग ओन्खोलर (ओनलर) के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
U19 World Cup 2026: भारत ने यूएसए को 6 विकेट से हराया, हेनिल पटेल बने प्लेयर ऑफ द मैच
धोखाधड़ी का आरोप और ओनलर का जवाब

मैरी कॉम ने कुछ दिन पहले अपने पूर्व पति करुंग ओन्खोलर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि ओनलर की वजह से उन्हें जमीन भी गंवानी पड़ी। वहीं, ओनलर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ओनलर ने कहा कि मैरी कॉम ने प्रॉपर्टी का जिक्र करते हुए उनका नाम हटाने की बात कही और उन पर 5 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी उनका बैंक अकाउंट चेक कर सकता है। ओनलर ने कहा कि वे 18 साल तक मैरी कॉम के साथ रहे और अब उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वे दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे हैं।
“मुझे इस्तेमाल करके छोड़ दिया”
ओनलर ने भावुक होते हुए कहा कि मैरी कॉम ने उन्हें इस्तेमाल करके छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि मैरी कॉम की बॉक्सिंग अकादमी की नींव उन्होंने रखी थी और रजिस्ट्रेशन भी उन्होंने ही करवाया था। लेकिन अब अकादमी का चेयरमैन कोई और है, जिसका नाम उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। ओनलर ने कहा कि वे मैरी कॉम को माफ कर सकते हैं, लेकिन जो दर्द उन्हें मिला है, उसे कभी भुला नहीं पाएंगे।
अफेयर के आरोप
सबसे बड़ा खुलासा ओनलर ने मैरी कॉम के निजी जीवन को लेकर किया। उन्होंने दावा किया कि साल 2013 में मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था। उस समय दोनों परिवारों में विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया।
ओनलर ने आगे कहा कि 2017 से मैरी कॉम का बॉक्सिंग अकादमी में किसी और व्यक्ति के साथ रिश्ता चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास व्हाट्सएप मैसेज और अन्य सबूत मौजूद हैं, जिनसे यह साबित होता है। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
विवाद का असर
यह विवाद केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि मैरी कॉम की छवि पर भी असर डाल सकता है। एक ओर मैरी कॉम देश की सबसे सफल महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वहीं दूसरी ओर, उनके निजी जीवन से जुड़े आरोप और अफवाहें उन्हें लगातार विवादों में घेर रही हैं।
एटलेटिको मैड्रिड को कहा अलविदा, कॉनर गैलाघर अब टोटेनहम की जर्सी में










