मकर में मंगल का प्रवेश, इन 5 राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

ज्योतिष शास्त्र में मंगल एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम, भूमि, भाई आदि का कारक कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के गोचर को बहुत विशेष माना गया है. मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों और देश दुनिया में देखने को मिलता है. आज मंगल ने शनि देव की राशि मकर में प्रवेश किया है. मकर राशि में मंगल का प्रवेश सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर हुआ है. मकर राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र विराजमान हैं. ऐसे में मंगल के मकर राशि में आने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ज्योतिष शास्त्र में मंगल एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम, भूमि, भाई आदि का कारक कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के गोचर को बहुत विशेष माना गया है. मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों और देश दुनिया में देखने को मिलता है. आज मंगल ने शनि देव की राशि मकर में प्रवेश किया है.

मकर राशि में मंगल का प्रवेश सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर हुआ है. मकर राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र विराजमान हैं. ऐसे में मंगल के मकर राशि में आने के बाद त्रिग्रही योग बन रहा है. इसके प्रभाव से 5 राशियों को तगड़ा लाभ होने वाला है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से इन पांच राशि वालों के लाभ के योग बनेंगे और तरक्की करेंगे. आइए जानते हैं इन 5 लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इस दौरान काम के शुभ अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. करियर में ग्रोथ हो सकती है. सरकारी काम में शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को इस दौरान साझेदारी के काम में लाभ मिल सकता है. प्यार के मामले में ये समय अच्छा रह सकता है. लव लाइफ बेहतर हो सकती है. करियर और परिवार में स्थिरता देखने को मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है. करियर के लिहाज से ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारी का काम मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के मार्केटिंग, सेल्स और टीचिंग के प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इस समय में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं.

मकर राशि

मंगल का गोचर मकर राशि में ही हुआ है, इसलिए ये समय इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. मकर राशि के लोगों को इस गोचर के प्रभाव से लाभ मिल सकता है.

Leave a Comment

2