Mardaani 3 Controversy: हाल ही में रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दिखाई है। अपनी विरासत को कायम रखते हुए, इस फिल्म ने भी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को पर्दे पर उतारा है। जहां दर्शक रानी मुखर्जी के ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ वाले अवतार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म का प्रमोशन विवादों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के मार्केटिंग कैंपेन को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘गोदान’ को मिला टैक्स फ्री दर्जा, गो संरक्षण पर आधारित है फिल्म
दिल्ली में बढ़ते अपराध के आंकड़े
बताते चले कि, 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स (YRF) की इस फिल्म के साथ ही एक नया विवाद जुड़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज के आसपास दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में अचानक वृद्धि की खबरें तेज़ी से वायरल होने लगी। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया गया कि फिल्म के प्रचार को धार देने के लिए जानबूझकर इन संवेदनशील खबरों को हवा दी गई है। आरोप लगाया गया कि फिल्म की टीम ने प्रमोशन के लिए वास्तविक आंकड़ों और जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
यशराज फिल्म्स का आधिकारिक बयान
जैसे ही आरोपों ने जोर पकड़ा, यशराज फिल्म्स (YRF) ने चुप्पी तोड़ते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। प्रोडक्शन हाउस ने सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी 50 साल पुरानी विरासत नैतिकता के सिद्धांतों पर टिकी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन कैंपेन में किसी भी संवेदनशील मुद्दे को सनसनीखेज बनाने का प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन और अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि समय आने पर सभी तथ्य और सच्चाई सबके सामने होगी।
सोशल मीडिया पर बढ़ता गुस्सा
एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोगों ने इसे ‘गैर-जिम्मेदाराना मार्केटिंग’ करार दिया। यूजर्स का कहना है कि लापता लड़कियों का मुद्दा बेहद गंभीर है और इसे किसी फिल्म के बिजनेस के लिए इस्तेमाल करना अनैतिक है। मेकर्स की मंशा पर सवाल उठाते हुए लोगों ने पूछा कि क्या व्यावसायिक लाभ के लिए सामाजिक त्रासदी का सहारा लेना सही है? इस हलचल ने न केवल सोशल मीडिया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी एक नई बहस छेड़ दी है।
मर्दानी फ्रेंचाइजी की विरासत
रानी मुखर्जी स्टारर यह सीरीज हमेशा से महिला सुरक्षा और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी सशक्त कहानी के लिए जानी जाती रही है। मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) ने भी समाज के काले सच को संवेदनशीलता के साथ दिखाया था। YRF का तर्क है कि ‘मर्दानी 3’ पूरी तरह से एक काल्पनिक (fictional) कहानी है। मेकर्स का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना है, न कि किसी की पीड़ा या वास्तविक घटनाओं का अनुचित लाभ उठाना।
IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और अमेरिका की टक्कर, जानें कहाँ देखें फ्री लाइव










