Mardaani 3 OTT: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ OTT रिलीज, थिएटर के बाद कब और कहां देखें

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने पॉजिटिव रिव्यू और शानदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग हासिल की। अब फैंस जानना चाहते हैं कि मर्दानी 3 ओटीटी पर कब और कहां उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की संभावना है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 31, 2026

Mardaani 3 OTT: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने बीते दिन 30 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है, जिसके बाद फैंस इसको खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसके खूब पॉजिटिव रिव्यूस मिल रहे हैं। हालांकि अब फैंस को ये जानने की उत्सुक्ता है कि आखिर फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

Border 2 Day 8: बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 8वें दिन भी तोड़े रिकॉर्ड

‘मर्दानी 3’ ओटीटी रिलीज की डिटेल्स

‘मर्दानी 3’, मर्दानी फ्रेंचाइज़ की तीसरी इंस्टॉलमेंट है, जो गंभीर मुद्दों पर आधारित है। थिएटर में अपने रन के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक इसकी सटीक ओटीटी रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में वापसी की है। इसके अलावा, नेशनल अवॉर्ड विजेता जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत

Mardaani 3 OTT
बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत

‘मर्दानी 3’ का सिनेमाघरों में रिलीज़ समय ऐसा आया जब सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भी दर्शकों के बीच थी। इसके बावजूद रानी मुखर्जी की फिल्म ने अच्छी कमाई की और पहले दिन की ओपनिंग कलेक्शन लगभग 3.80 करोड़ रुपये रही। वीकेंड पर इसकी कमाई में और तेजी आने की संभावना है। फिल्म ने अपने थिएटर रन की शुरुआत में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने बताया इसे अपने करियर का नया मोड़

कहानी का सार

‘मर्दानी 3’ की कहानी भिखारी माफिया और बच्चों के अपहरण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे गरीब परिवारों की 8-9 साल की बच्चों को विभिन्न कारणों से किडनैप किया जाता है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म, रानी मुखर्जी के 30 साल के शानदार करियर का जश्न भी मनाती है।

मर्दानी और मर्दानी 2: ओटीटी पर कहां देखें

रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइज़ की पिछली दो फिल्में – ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ – पहले ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग सामाजिक मुद्दों को लेकर बनी हैं और रानी की कमाल की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत चुकी है। इसलिए फैंस अब ‘मर्दानी 3’ के नेटफ्लिक्स पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

K-pop Grammy Nominations 2026: 5 बार नॉमिनेशन के बाद भी खाली हाथ K-Pop, क्या Grammy 2026 में बदलेगी किस्मत?

क्यों है यह फिल्म खास

  • रानी मुखर्जी का दमदार कमबैक
  • गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानी
  • मर्दानी फ्रेंचाइज़ का तीसरा भाग
  • थिएटर और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देखने लायक

फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि ‘मर्दानी 3’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म के सफल थिएट्रिकल रन और पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया है।