Mardaani 3 Box Office Day 1: Border 2 के बीच मर्दानी 3 की एंट्री, क्या हिट साबित होगी रानी की फिल्म?

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 के बीच रिलीज हुई। एडवांस टिकट की बिक्री ने दर्शकों की उत्सुकता दिखाई है। जानिए मर्दानी 3 Day 1 की कमाई, ओपनिंग कलेक्शन अनुमान, और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 30, 2026

Mardaani 3 Box Office Day 1: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म मर्दानी फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है और इसके पहले दोनों हिस्सों को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस बार भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर तब जब यह सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी रिलीज़ के बीच उतरी है।

Border 2 Box Office Collection Day 7: 7वें दिन भी कर रही कमाल! जानें टोटल कलेक्शन

एडवांस बुकिंग का हाल

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। एडवांस बुकिंग की शुरुआत थोड़ी देर से हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। पहले दिन के लिए लगभग 39,056 टिकटों की प्री-सेल हुई। ब्लॉक सीटों को छोड़कर एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 1.16 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा बढ़कर 2.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ओपनिंग डे की संभावनाएं

ओपनिंग डे की संभावनाएं
ओपनिंग डे की संभावनाएं

‘मर्दानी 3’ को नियंत्रित बजट में बनाया गया है, हालांकि इसकी लागत ‘मर्दानी 2’ से लगभग दोगुनी है। एडवांस बुकिंग के आधार पर अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 3 से 3.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर सुबह के शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह आंकड़ा 4 करोड़ रुपये या उससे अधिक भी हो सकता है। वीकेंड पर ग्रोथ मिलने की स्थिति में फिल्म का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है।

नीलकमल सिंह और सनी लियोनी ‘चेहरा तेरा’ के लिए फिर हुए एक साथ

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जो ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। रानी मुखर्जी एक बार फिर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में मल्लिका प्रसाद मुख्य खलनायक “अम्मा” की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा जानकी बोदीवाला एक पुलिस अधिकारी के रूप में और मिखाइल यावलकर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह सोढ़ी के किरदार में दिखाई देंगे। अन्य कलाकारों में मोना सिंह और कई नए चेहरे शामिल हैं।