झारखंड की बेटी मानसी ने राष्ट्रीय मंच पर रांची का नाम चमकाया

रांची  रांची की युवा महिला उद्यमी एवं अंत्रिका नामक स्टार्टअप की फाउंडर मानसी कुमारी को देश के प्रतिष्ठित टैली एमएसएमई ऑनर्स 2026 के वंडर वूमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिला उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले उद्यमियों को दिया जाता है। अंत्रिका मानसी कुमारी द्वारा स्थापित एक सामाजिक स्टार्टअप है, जो महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सस्टेनेबल नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। स्टार्टअप का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल सैनिटरी समाधान उपलब्ध कराना तथा मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों और जागरूकता की कमी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची
 रांची की युवा महिला उद्यमी एवं अंत्रिका नामक स्टार्टअप की फाउंडर मानसी कुमारी को देश के प्रतिष्ठित टैली एमएसएमई ऑनर्स 2026 के वंडर वूमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिला उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले उद्यमियों को दिया जाता है।

अंत्रिका मानसी कुमारी द्वारा स्थापित एक सामाजिक स्टार्टअप है, जो महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सस्टेनेबल नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। स्टार्टअप का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल सैनिटरी समाधान उपलब्ध कराना तथा मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों और जागरूकता की कमी को दूर करना है।

इस राष्ट्रीय सम्मान के माध्यम से अंत्रिका के सामाजिक प्रभाव, नवाचार और महिला सशक्तीकरण के प्रति किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह उपलब्धि न केवल मानसी कुमारी और उनकी टीम के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं महिला उद्यमिता के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर अंत्रिका की फाउंडर मानसी कुमारी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम अंत्रिका, मेरे परिवार, मार्गदर्शकों और उन सभी महिलाओं का है, जिन्होंने हमारे मिशन पर विश्वास किया। यह पुरस्कार हमें और अधिक महिलाओं तक स्वास्थ्य, सम्मान और सतत समाधान पहुंचाने की प्रेरणा देता है। हमारा लक्ष्य केवल एक उत्पाद बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

बता दें कि, मानसी कुमारी बीआईटी मेसरा से एमबीए कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे अपने स्टार्टअप अंत्रिका के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, सामाजिक नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। इससे पूर्व भी उनके स्टार्टअप को विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप एवं नवाचार मंचों पर सराहना प्राप्त हो चुकी है।

टैली एमएसएमई ऑनर्स 2026 का वंडर वूमेन अवॉर्ड प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की युवा महिला उद्यमी भी अपने नवाचार और सामाजिक सोच के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। यह सम्मान राज्य के युवाओं, विशेषकर महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

अंत्रिका एक महिला-केंद्रित सामाजिक स्टार्टअप है
अंत्रिका एक महिला-केंद्रित सामाजिक स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना मानसी कुमारी ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को सुरक्षित, प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से की है। अंत्रिका द्वारा विकसित इको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड प्राकृतिक तत्वों जैसे नीम और एलोवेरा से तैयार किए जाते हैं।

इन पैड्स में एंटी-बैक्टीरियल एवं त्वचा के लिए लाभकारी गुण होते हैं, जो संक्रमण, जलन और रैशेज की संभावना को कम करने में सहायक हैं। साथ ही, ये बायोडिग्रेडेबल एवं पर्यावरण-अनुकूल हैं, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में भी योगदान मिलता है।

अंत्रिका का उद्देश्य केवल एक उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, सम्मान और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना है। यह स्टार्टअप महिला स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण, इन तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

2