Mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी, 2026 को साल की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों के साथ लोकतंत्र, पर्यावरण संरक्षण और स्टार्टअप्स की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
अकाली सरकार के विकास कार्यों को विधानसभा क्षेत्रों में गिनाएगी आम आदमी पार्टी
26 जनवरी और मतदाताओं का महत्व

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गणतंत्र दिवस और संविधान की महत्ता से की। उन्होंने याद दिलाया कि 26 जनवरी का दिन हमारे संविधान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। इसी कड़ी में उन्होंने नेशनल वोटर्स डे का महत्व भी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर तुरंत वोटर के रूप में रजिस्टर करें। उनका सुझाव था कि जब कोई युवा पहली बार मतदाता बने, तो मोहल्ला, गाँव या शहर उसे अभिनंदन करें और मिठाइयां बांटकर वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।
तमसा नदी का पुनरुद्धार
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण और नदी संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तमसा नदी का उदाहरण देते हुए कहा कि यह नदी अयोध्या से होकर गंगा में मिलती है और कभी स्थानीय जीवन की धुरी थी। लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी धारा रुकावट का सामना कर रही थी। इसके समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने मिलकर नदी की सफाई की और किनारों पर फलदार व छायादार पेड़ लगाए। पीएम मोदी ने इसे कर्तव्य भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक बताया।
अनंतपुर में जल संरक्षण की पहल
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का जिक्र करते हुए बताया कि यह क्षेत्र सूखे की समस्या से लंबे समय से जूझ रहा था। मिट्टी लाल और बलुई होने के कारण पानी की कमी अधिक थी। स्थानीय लोगों ने मिलकर जलाशयों की सफाई और संरक्षण की दिशा में काम किया। प्रशासन के सहयोग से ‘अनंत नीरू संरक्षणम प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया। इस प्रयास के तहत 10 से अधिक जलाशयों को पुनर्जीवित किया गया और 7000 से अधिक पेड़ लगाए गए, जिससे क्षेत्र में पानी और हरियाली लौट आई।
भारत का स्टार्टअप इको-सिस्टम
पीएम मोदी ने देश में स्टार्टअप इको-सिस्टम की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम बन चुका है। StartUp India की इस यात्रा में युवा नवाचारकों ने असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर AI, Space, Nuclear Energy, Semiconductors, Mobility, Green Hydrogen और Biotechnology जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की। पीएम मोदी ने इन नवाचारों को इतिहास में दर्ज किए जाने योग्य बताया।
टोल टैक्स नियमों में बदलाव, सरकार ने 70% तक की बंपर छूट का ऐलान, देखें कहां मिलेगा लाभ










