Honey Singh Controversy: हनी सिंह पर कार्रवाई की मांग, साधु-संतों ने कहा, “समाज के लिए कलंक हैं सिंगर”

Honey Singh Controversy: मशहूर सिंगर हनी सिंह के दिल्ली की ठंड पर विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल, अयोध्या के साधु-संतों ने कहा—समाज के लिए कलंक।

हनी सिंह पर कार्रवाई की मांग

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 15, 2026

Honey Singh Controversy: मशहूर सिंगर हनी सिंह हाल ही में एक शो के दौरान अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली की ठंड और वहां के लोगों के बारे में ऐसे बयान दिए, जिन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक माना जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और हनी सिंह को ट्रोल किया जाने लगा। उनके इन बयानों को लेकर अयोध्या के साधु-संतों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और उन्हें समाज के लिए कलंक बताया।

The Raja Saab Box Office Collection: ‘द राजा साब’ ने पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन अब औंधे मुंह गिरी कमाई; जानें असल हाल

साधु-संतों की प्रतिक्रिया

हनी सिंह पर कार्रवाई की मांग
हनी सिंह पर कार्रवाई की मांग

आईएएनएस ने अयोध्या के कुछ प्रमुख साधु-संतों से बातचीत की। सीताराम दास महंत ने कहा कि हनी सिंह द्वारा दिल्ली की ठंड को लेकर दिए गए बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक और निंदनीय बताया। महंत के अनुसार, सिंगर का काम अच्छे गीत गाना है, लेकिन हनी सिंह ने मंच से मर्यादाओं की सीमा पार की है और अश्लीलता फैला रहे हैं। उनका कहना है कि हनी सिंह समाज के लिए कलंक हैं।

महंत ने आगे कहा कि जिस वक्त हनी सिंह मंच पर इस तरह के घटिया बयान दे रहे थे, तब दर्शकों को ही उन्हें सबक सिखाना चाहिए था। वे मशहूर हैं, लेकिन ज्ञान की कमी है। उनकी यह लोकप्रियता और पैसे की चाह समाज को नुकसान पहुँचा सकती है। उन्होंने कहा कि हनी सिंह द्वारा माताओं और बहनों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द पूरी तरह से निंदनीय हैं। इसलिए उन्हें दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

महामंडलेश्वर विष्णु दास का बयान

महामंडलेश्वर विष्णु दास ने भी हनी सिंह के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हनी सिंह एक गायक हैं, लेकिन वे अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उनकी मानसिकता समाज में गलत संदेश फैला रही है। उन्हें धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने व्यवहार में सुधार करना चाहिए। मौसम तो कुदरत की देन है, और इसे लेकर ऐसा बयान देना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने भी कहा कि हनी सिंह को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

‘जन नायगन’ के मामले में SC ने नहीं दिया साथ, थलपति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, HC को अल्टीमेटम

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

हनी सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गायक की आलोचना की। कई लोगों ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। कुछ ने कहा कि मशहूर होने के नाते कलाकारों को अपनी भाषा और बयानों पर नियंत्रण रखना चाहिए।