Mandana Karimi Reaction: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने कई लोगों को चौंका दिया। इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में ईरान से भारत आई मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने जश्न और खुशी का इज़हार किया।
मंदना करीमी का वीडियो पोस्ट
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मंदना करीमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में मंदना बेहद खुश नजर आ रही थीं। वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ मंदना ने कैप्शन लिखा, “मुझे पता है कि मैं सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट करने में लेट हो गई हूं, लेकिन मैं दिल से कहना चाहती हूं — थैंक यू ट्रम्प, थैंक यू इजराइल, अमेरिका और हर उस सरकार और हर उस आवाज को थैंक यू जिसने ईरानी लोगों के साथ खड़े होने का फैसला किया।”
सरकार के खिलाफ संघर्ष
मंदना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “सालों से हम दुआ कर रहे थे कि दुनिया हमारी बात सुनेगी। शायद अब उन दुआओं का जवाब मिल रहा है। मेरा दिल इजराइलियों के साथ है, मेरा दिल पूरे मिडिल ईस्ट के साथ है, खासकर UAE और हर उस बेगुनाह के साथ जो खतरे में है या चला गया है। कोई भी जंग नहीं चाहता, लेकिन हम पिछले 48 सालों से इस सरकार के साथ संघर्ष में हैं। हम थक चुके हैं, लेकिन उम्मीद अभी बाकी है।”
Boong Release Date: BAFTA अवॉर्ड जीत चुकी ‘बूंग’ का ट्रेलर आउट, जानें रिलीज डेट
अच्छे दिन आने की उम्मीद
मंदना ने ईरान की आज़ादी की बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। एक दिन ईरान आज़ाद होगा। एक दिन ईरान के दुनिया के साथ अच्छे और इज्जतदार रिश्ते होंगे। तब तक हम लड़ते रहेंगे, जब तक ये सरकार पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती। दिल की गहराइयों से हमारी आवाज बनने के लिए थैंक यू।”
सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय

मंदना करीमी ने ईरान-इजराइल संघर्ष के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि वह इस जंग के घटनाक्रम से काफी प्रभावित हैं और इसे लेकर खुश हैं। उनका मानना है कि दुनिया में सही और न्यायपूर्ण बदलाव की उम्मीद अब अधिक स्पष्ट रूप से दिख रही है। मंदना के इस वीडियो और संदेश ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा को जन्म दिया। उनकी प्रतिक्रिया ने मिडिल ईस्ट के हालात और वैश्विक राजनीति के प्रति उनके दृष्टिकोण को उजागर किया है।










