Mana Shankara Varaprasad Garu: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ रिलीज के पहले दिन यानी 12 जनवरी से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म फैंस के दिलों को लगातार जीतती हुई आ रही है, जिसके चलते हर दिन इसके कलेक्शन में तेजी देखने को मिल रही है और यह फिल्म लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
Nikki Tamboli: सोशल मीडिया पर वायरल हुई निक्की की तस्वीरें, आंख पर पट्टी देख फैंस हुए हैरान
6 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार
रिलीज के सिर्फ 6 दिनों के भीतर ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन साझा किया। पोस्ट में लिखा गया कि यह फिल्म दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और अब तक 261 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म तेजी से 300 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।
करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

आपको बता दें कि, इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने चिरंजीवी की पिछली हिट फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ को पीछे छोड़ दिया है। 2019 में रिलीज हुई ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 246.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब नई फिल्म ने इस आंकड़े को पार कर चिरंजीवी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता
बताते चलें कि, यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां यह संक्रांति सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
चिरंजीवी की टॉप 5 कमाई वाली फिल्में
चिरंजीवी के करियर की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अब ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ सबसे ऊपर है।
- मन शंकर वरप्रसाद गारू – 261 करोड़ रुपये
- सई रा नरसिम्हा रेड्डी – 6 करोड़ रुपये
- वॉल्टेयर वीरैया – 219 करोड़ रुपये
- कैदी नंबर 150 – 164 करोड़ रुपये
- गॉडफादर – 107 करोड़ रुपये
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन
‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ को मशहूर डायरेक्टर अनिल रविपुडी ने निर्देशित किया है। फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वेंकटेश और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टार कास्ट और शानदार निर्देशन ने फिल्म को दर्शकों के बीच और भी लोकप्रिय बना दिया है।










