SIR को लेकर Mamata Banerjee का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज,Kolkata से हुई विरोध की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए 6 मार्च से कोलकाता में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जहाँ बीजेपी ने इसे चुनावी स्टंट बताया है, वहीं विपक्षी दलों का समर्थन ममता को मिल रहा है।

SIR

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 6, 2026

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध कम नहीं हो रहा है।ममता बनर्जी ने 6 मार्च को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आगाज किया है जिसको लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि,पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में वोटर रोल के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में सहयोग नहीं कर रही है। BJP नेता ने दावा किया देश भर में रिवीजन प्रोसेस आसानी से चल रहा है लेकिन लोकल अधिकारी इस काम को जनता के लिए मुश्किल बना रहे हैं।

Share Market Today: ईरान-इजराइल युद्ध की आंच में झुलसा दलाल स्ट्रीट, सेंसेक्स 400+ अंक टूटा!

पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध

BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में लोग SIR को लेकर परेशान हैं क्योंकि यहां की सरकार इस प्रोसेस में सहयोग नहीं कर रही है।यहां के अधिकारियों ने SIR को और मुश्किल बना दिया है।SIR पूरे देश में हो रहा है…यहां हर चीज में रुकावटें डालकर इसे लंबा खींचा जा रहा है…मुझे उम्मीद है कि सब कुछ समय पर पूरा हो जाएगा।

BJP नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप

दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 6 मार्च को वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि,आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के बाद “उनके जाने का समय आ गया है”।घोष ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने केंद्र की स्कीमों और फंड को जनता तक नहीं पहुंचने दिया है CM ने सिर्फ धरने दिए हैं PM मोदी ने जो जनता को दिया है उसे भी जनता तक नहीं पहुंचने दिया।अब उनके जाने का समय आ गया है।

टीएमसी सांसद का चुनाव आयोग पर हमला

आपको बता दें कि,बीते सप्ताह टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि, ममता बनर्जी राज्य की SIR एक्सरसाइज में कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ 6 मार्च को दोपहर 2 बजे से मेट्रो चैनल (एस्प्लेनेड) पर धरना देंगी।यह तब हुआ जब भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR के बाद फाइनल इलेक्टोरल रोल जारी किया जिसमें कहा गया कि दिसंबर 2025 में ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने के बाद फॉर्म 7 का इस्तेमाल करके 5,46,053 वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं।

प्रियंका गांधी का ममता बनर्जी को समर्थन

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो SIR की लड़ाई लड़ी है, वो बहुत सराहनीय है क्योंकि यह सिर्फ बंगाल की लड़ाई नहीं है,यह देशभर की लड़ाई है।मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है, मतदाताओं के अधिकार उनसे छीने जा रहे हैं।बिहार में मतदाताओं ने नीतीश कुमार को वोट किया लेकिन भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया है और बिहार में अब अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे…यह देश के लिए महत्वपूर्ण विरोध है हम उनका समर्थन करते हैं।

भारत की जीत में ‘थाला कनेक्शन’, 7 रन से रोमांचक जीत और संजू सैमसन के शानदार रिकॉर्ड्स