Mamata Banerjee का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन ‘SIR’ मुद्दे पर केंद्र को घेरा, धरने की दी चेतावनी

ममता बनर्जी ने दिल्ली दौरे पर केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में जीवित नागरिकों को 'मृत' दिखाने और 150 से अधिक मौतों का आरोप लगाया है। सीएम ने दिल्ली पुलिस की घेराबंदी को 'सामंती व्यवस्था' करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और मांगें न माने जाने पर बड़े धरने की चेतावनी दी है।

Mamata Banerjee

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली पहुंची और बंगा भवन में कदम रखते ही केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस का भारी बंदोबस्त और उनकी घेराबंदी यह दर्शाती है कि केंद्र सरकार उनसे डरी हुई है।

Mamata Banerjee: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर रोक

दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर उठाए सवाल

बताते चले कि, ममता बनर्जी ने बंगा भवन के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि हम यहां आधिकारिक अपॉइंटमेंट लेकर आए हैं, फिर भी पुलिस की बसें यहां खड़ी की गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब दिल्ली में धमाके होते हैं, तब दिल्ली पुलिस कहां होती है? पुलिस किसी की रक्षा नहीं कर सकती।” उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली में आज भी सामंती व्यवस्था (Feudal System) चल रही है, जहां विपक्षी नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है।

SIR प्रक्रिया में धांधली और ‘मृत’ घोषित किए गए नागरिकों का मुद्दा

आपको बता दे कि, मुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाया कि बंगाल में SIR (Service Identity Register) और वोटर लिस्ट संशोधन के नाम पर जीवित लोगों को ‘मृत’ दिखाया गया है ताकि उनके अधिकार छीने जा सकें। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ 50 ऐसे लोगों को लाई हैं जिन्हें कागजों पर मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। ममता के अनुसार, इस प्रक्रिया के मानसिक तनाव के कारण लगभग 150 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने इसे बंगाल के लोगों पर सीधा अत्याचार और टॉर्चर करार दिया।

ममता की गृह मंत्री को दो टूक

राजनीतिक शिष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह बंगाल जाते हैं, तो हम उन्हें ‘रेड कार्पेट’ (Red Carpet) सम्मान देते हैं। लेकिन जब हम दिल्ली आते हैं, तो हमें ‘ब्लैक कार्पेट’ (Black Carpet) दिया जाता है और पुलिसिया पहरे में रखा जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बंगाल के लोगों पर अत्याचार नहीं रुका, तो वह पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा, “हमारा जन्म संघर्ष से हुआ है, हमसे ज्यादा खतरनाक कोई नहीं है।”

चुनाव आयोग के साथ निर्णायक बैठक

ममता बनर्जी सोमवार शाम 4 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इस 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उन पीड़ितों के परिजन भी शामिल हैं जिनकी मौत SIR से जुड़े तनाव के कारण हुई। ममता ने स्पष्ट कर दिया कि यदि चुनाव आयोग के साथ बातचीत सकारात्मक नहीं रही, तो वह अपने सांसदों और पीड़ितों के साथ दिल्ली की सड़कों पर धरना प्रदर्शन (Protest) शुरू कर देंगी।

SC में याचिका और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आगामी कार्यक्रम

सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग और बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसे सुनवाई के लिए लिस्ट कर लिया गया है। ममता ने घोषणा की कि वह मंगलवार दोपहर 3 बजे बंग भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी ताकि दिल्ली की मीडिया को बंगाल में हो रहे घटनाक्रम की सच्चाई बता सकें। उन्होंने संकल्प लिया कि “अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो मैं और मेरी पार्टी (TMC) अकेले लड़ेंगे।”

Mamata Banerjee ने ED से छीने दस्तावेज, BJP ने की मुख्यमंत्री की तुरंत गिरफ्तारी की मांग