‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट: प्रेम और अनु के मिलन पर आया नया अपडेट

टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. खासतौर पर प्रेम का किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शुरुआत में प्रेम को एक केयरिंग, इमोशनल और प्यार करने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन अब उसका बदला हुआ अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है. वह अनु से नफरत कर रहा है. इसी बीच शिवम खजूरिया ने बताया कि अपमकिंग एपिसोड में प्रेम और अनु का मिलन कब होगा. क्या प्रेम के दिल में है अनुपमा के लिए प्यार शिवम से पूछा गया कि क्या

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. खासतौर पर प्रेम का किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शुरुआत में प्रेम को एक केयरिंग, इमोशनल और प्यार करने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन अब उसका बदला हुआ अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है. वह अनु से नफरत कर रहा है. इसी बीच शिवम खजूरिया ने बताया कि अपमकिंग एपिसोड में प्रेम और अनु का मिलन कब होगा.

क्या प्रेम के दिल में है अनुपमा के लिए प्यार
शिवम से पूछा गया कि क्या प्रेम के दिल में आज भी अनुपमा के लिए कोई फीलिंग्स बाकी है. इस पर एक्टर ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि जब किसी से बहुत ज्यादा प्यार होता है, तभी उसके लिए सबसे ज्यादा नफरत भी महसूस होती है. प्रेम के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. उसके अंदर का दर्द और धोखे का एहसास इतना गहरा है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है.

अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और अनुपमा का कब होगा मिलन
जब शिवम से पूछा गया कि अपकमिंग एपिसोड में अनु और प्रेम का मिलन कब होगा. इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनका मिलन जल्द ही होगा. कहानी अभी प्रेम के दर्द, उसके संघर्ष और उसके अंदर चल रही उथल-पुथल को दिखाने पर फोकस कर रही है. एक बार इसका पता लग जाए, उसके बाद ही दोनों के बीच किसी तरह का समाधान निकलेगा.” पिछले कई हफ्तों से अनुपमा की टीआरपी को बड़ा झटका लग रहा है. शो 5वें नंबर पर है. वसुधा टॉप पर बनी हुई है. ऐसा लग रहा है कि दर्शक कहानी से ज्यादा जुड़ नहीं पा रहे हैं.

2