स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी, KLF के चार आतंकी दबोचे गए

अमृतसर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चार सदस्यों को अमृतसर देहात पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अजनाला इलाके से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपित पहले थानों और पुलिस इमारतों पर बोतल बम और ग्रेनेड से हमले कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि चारों आरोपितों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर 23 जुलाई की आधी रात को सीमावर्ती थाना अजनाला की पुलिस चौकी चमियारी पर बोतल बम फेंका था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चार सदस्यों को अमृतसर देहात पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अजनाला इलाके से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित पहले थानों और पुलिस इमारतों पर बोतल बम और ग्रेनेड से हमले कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि चारों आरोपितों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर 23 जुलाई की आधी रात को सीमावर्ती थाना अजनाला की पुलिस चौकी चमियारी पर बोतल बम फेंका था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस अधिकारी उक्त पुलिस चौकी पर हमले की बात को नकार रहे हैं।

जोगा सिंह की हत्या में यही गिरोह शामिल
पुलिस जांच में जुटी है कि विगत में एएसआइ जोगा सिंह की हत्या और आर्मी इलाका खासा के बाहर धमाके भी इसी गिरोह के सदस्यों द्वारा किए गए थे। फिलहाल चारों से पूछताछ जारी है। डीआइजी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल भी किया जाना है।

पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन आर्मी के सदस्यों की पहचान रमदास निवासी करणबीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में बताई हैl सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है दोपहर 2:00 बजे के बाद चारों और ऑफिसों को कोर्ट में पेश किया जाएगाl पता चला है चारों ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैंl जिन पर जांच जारी है।

2