ट्रैफिक अनुशासन पर बड़ा कदम: अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 117 होल्डिंग एरिया तय

लखनऊ उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा माह चला रहा है। 1 से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रदेशव्यापी महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में परिवहन विभाग होल्डिंग एरिया उपलब्ध करवाने के साथ प्रदेशवासियों में जागरूकता फैला रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई भी कर रहा है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग विशेष रूप से एक्सप्रेस-वे,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा माह चला रहा है। 1 से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रदेशव्यापी महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में परिवहन विभाग होल्डिंग एरिया उपलब्ध करवाने के साथ प्रदेशवासियों में जागरूकता फैला रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई भी कर रहा है।

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग विशेष रूप से एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे (एनएच), स्टेट हाईवे (एसएच) और अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इस दिशा में एक ओर प्रदेश में लगभग 117 पार्किंग स्थल या होल्डिंग एरिया चिन्हित किए गये हैं, वहीं दूसरी ओर दण्डात्मक प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे और हाईवे की शोल्डर लेन अथवा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन तेज रफ्तार यातायात के लिए ‘डेथ ट्रैप’ साबित होते हैं। पीछे से आने वाले वाहनों को अचानक रुकावट मिलने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। इसी खतरे को देखते हुए प्रवर्तन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों को पूरी तरह खाली करा कर, वाहनों की पार्किंग होल्डिंग एरिया में सुनिश्चित की जाए। इसके बाद भी नियम का उल्लघंन करने वालों के प्रति दण्डात्मक कर्रवाई की जाए।  
 
परिवहन आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश के एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत 1 से 27 जनवरी के बीच कुल 4,949 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 3,488 वाहनों के विरुद्ध अवैध पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किए गए। गंभीर मामलों में 55 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 1,847 वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़कों से हटाया गया।

इसके साथ ही विभाग द्वारा जागरूकता अभियान को और मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में एनसीसी, स्काउट गाइड्स और स्वयंसेवी संस्थाओं के युवाओं को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताय कि विभाग का स्पष्ट संकल्प है कि जागरूकता और सख्त प्रवर्तन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक का सफर सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

2