भाजयुमो का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 15 जिला अध्यक्ष घोषित, ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को मिली जिम्मेदारी

भोपाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत 15 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए कुछ नेताओं को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार और ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत 15 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए कुछ नेताओं को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार और ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

  इसके अलावा रतलाम में अनुकूल सोनी, बड़वानी में निशांत पंवार, शहडोल में प्रियंम त्रिपाठी, सीहोर में महेंद्र ठाकुर, खंडवा में सागर अरतानी और उज्जैन नगर में नितिन सेन को भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने सात जिलों में जिला महामंत्री भी नियुक्त किए हैं। इनमें ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा और खंडवा में शुभम पटेल शामिल हैं।  

गौरव मिश्रा को मिली महामंत्री की कमान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने ग्वालियर का जिलाध्यक्ष शिवम राजावत (रानू) को बनाया है।शिवम राजावत सदाशिव नगर में निवास करते हैं। जो कि मोर्चे की रीति-नीति में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं।वहीं जिला महामंत्री गौरव मिश्रा को बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति पर अमन शर्मा, ऋषभ शर्मा, सौरभ शर्मा ने बधाई दी है। 

2