समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग; कई कोच जलकर खाक

समस्तीपुर  समस्तीपुर से सहरसा आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में देर रात अचानक आग लग गई. घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इंजन से बढ़ते हुए ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गईं, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।  यह घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

समस्तीपुर 

समस्तीपुर से सहरसा आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में देर रात अचानक आग लग गई. घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इंजन से बढ़ते हुए ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गईं, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। 

यह घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही देर में इंजन आग की लपटों में घिर गया. आग तेजी से फैलती हुई ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गई. आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. लोग सामान छोड़कर किसी तरह ट्रेन से बाहर निकले। 

चश्मदीद बोले- लेट पहुंची RPF
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. तब तक आग कई बोगियों को अपनी चपेट में ले चुकी थी. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

टल गया बड़ा हादसा
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित रहा. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था। 

2