कबड्डी जगत को बड़ा झटका, पंजाब के स्टार खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत ने ली अंतिम सांस

फरीदकोट. कबड्डी जगत को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह तूत पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे। अपने खेल के दौर में वह कबड्डी के बेहतरीन और चर्चित खिलाड़ियों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फरीदकोट.

कबड्डी जगत को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह तूत पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे। अपने खेल के दौर में वह कबड्डी के बेहतरीन और चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे।

करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर से कबड्डी प्रेमियों और खेल जगत में शोक की लहर है।

2