यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा मौलाना, लंगड़ाते हुए निकला जुलूस

 बहराइच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की अकड़ अब काफूर हो चुकी है. यूपीएसटीएफ की टीम मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच ले गई थी.  इस दौरान पूछताछ में मौलाना अब्दुल सलीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही उसने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता और लंगड़ाता हुआ नजर आ रहा है. कौन है मौलान अब्दुल सलीम मूल रूप से बिहार के अररिया के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक धार्मिक सभा में गौकशी और सीएम योगी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 बहराइच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की अकड़ अब काफूर हो चुकी है. यूपीएसटीएफ की टीम मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच ले गई थी.  इस दौरान पूछताछ में मौलाना अब्दुल सलीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही उसने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता और लंगड़ाता हुआ नजर आ रहा है.

कौन है मौलान अब्दुल सलीम
मूल रूप से बिहार के अररिया के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक धार्मिक सभा में गौकशी और सीएम योगी की मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना के खिलाफ बहराइच के कोतवाली नगर थाने में 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) मुकदमा दर्ज हुआ था. भड़काऊ बयान देने के बाद मौलाना फरार हो गया था जिसे ट्रैक करने के लिए यूपी एसटीएफ की टीमें लगी हुई थीं. इस बीच सादी वर्दी में पहुंची एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया और उसे यूपी लेकर आई.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जेल भेजा गया मौलाना
इस बीच जब यूपीएसटीएफ की टीम ने उसे बहराइच ले जाकर पूछताछ शुरू की तो वह माफी मांगने लगा. मौलान से पूछताछ के बाद का एक वीडिया सामने आया है. इस वीडियो में मौलाना लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. इस दौरान उसने लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल न करें.फिलहाल बहराइच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है.
 

 

Leave a Comment