इंदौर में Wrong Side Driving पर बड़ा एक्शन, 4 लोगों पर FIR; ड्रोन से रखी जा रही नजर

इंदौर  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। पहली बार इंदौर में रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक ही दिन में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सख्त संदेश दिए हैं। चाणक्यपुरी चौराहे पर की गई कार्रवाई इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान ड्रोन सर्विलांस की भी मदद ली जा रही थी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान काटा

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इंदौर
 देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। पहली बार इंदौर में रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक ही दिन में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सख्त संदेश दिए हैं।

चाणक्यपुरी चौराहे पर की गई कार्रवाई
इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान ड्रोन सर्विलांस की भी मदद ली जा रही थी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा था।

दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे चालक
चेकिंग के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ लोग विपरीत दिशा में वाहन चलाने के दौरान फोन पर बात कर रहे थे। उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि इससे दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इंद्रप्रस्थ चौराहे पर एक ऐसे ही स्कूटी सवार को पकड़ा गया जो रॉन्ग साइड में चल रहा था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। साथ ही उसके पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं था। इन लापरवाहियों की वजह से पुलिस ने उसकी स्कूटी जब्त कर ली। साथ ही 4500 रुपए का चालान काटा है।

एफआईआर भी दर्ज की गई
अलग-अलग मामलों में रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई है। ऐसे चालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मीडिया से बात करते हुए ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि रॉन्ग साइड में वाहन चलाकर लोग दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। ऐसे मामलों में अब सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बचना है मुश्किल
वहीं, ट्रैफिक चेकिंग के दौरान लोग अभी तक पुलिस को चकमा देकर निकल जाते हैं। मगर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से लैस है। चेकिंग प्वाइंट पर ड्रोन से निगरानी की जाती है। अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है तो आपकी तस्वीर खींचकर चालान काटा जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।