Jyotiba Phule Birth Anniversary: देशभर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती मनाई जा रही है,इस अवसर पर संसद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती
आज देश महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जन्म जयंती मना रहा है।महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
राष्ट्रपति,पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की,जिसने भारतीय समाज में व्यापक बदलाव की नींव रखी।उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-निरीक्षण और समाज कल्याण के प्रति अटूट समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।
पीएम मोदी ने शेयर किया खास लेख
पीएम मोदी ने महात्मा फुले की 200वीं जयंती पर एक लेख साझा करते हुए कहा कि,फुले ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि फुले के प्रयासों ने एक प्रबुद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 100वीं जयंती के मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा,सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी संसद भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।










