Maharashtra Politics:महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट और शरद पवार गुट के विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालिया घटनाक्रम और पवार परिवार के अंदर चल रही बैठकों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि दोनों गुटों के बीच मतभेद जल्द खत्म हो सकते हैं।
अजित और शरद पवार गुट के विलय के प्रबल संकेत
सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के दोनों धड़ों का एकजुट होना लगभग तय माना जा रहा है। पवार परिवार स्तर पर लगातार संवाद हो रहा है और महत्वपूर्ण फैसले वहीं लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में इस विलय को लेकर औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ एनसीपी बल्कि महाराष्ट्र की सत्ता संरचना को भी प्रभावित करेगा।
अगले डिप्टी सीएम पर शरद पवार का फैसला अहम

सूत्रों की मानें तो अजित पवार के बाद एनसीपी में राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर अंतिम निर्णय शरद पवार ही लेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के अगले उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) का नाम पवार परिवार की सहमति से तय किया जाएगा। दोनों परिवारों के वरिष्ठ सदस्य आपस में बैठकर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा करने वाले हैं। राजनीतिक भविष्य और नेतृत्व को लेकर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
Ajit Pawar Death: हादसा या साजिश? Ajit Pawar के निधन पर BJP को लेकर क्या बोल गयी Mamata दीदी?
सुनेत्रा पवार को लेकर बढ़ा दबाव
इधर एनसीपी अजित पवार गुट के विधायकों और नेताओं ने सुनेत्रा पवार को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की मांग तेज कर दी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि संगठन को स्थिरता देने के लिए सुनेत्रा पवार को नेतृत्व की भूमिका में लाया जाना चाहिए। इस संबंध में एनसीपी नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने की तैयारी भी की जा रही है।
वर्षा निवास में अहम बैठक
जानकारी के अनुसार, एनसीपी के वरिष्ठ नेता दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के वर्षा निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इस बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति, नेतृत्व और विभागों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पार्टी में यह प्रस्ताव भी रखा गया है कि मौजूदा वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए।
Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र में शोक, जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी डिटेल
पवार परिवार के फैसले पर टिकी सबकी नजर
राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि पवार परिवार जिस नाम पर सहमति बनाएगा, वही नाम पार्टी और सरकार दोनों में स्वीकार्य होगा। महायुति सरकार में अजित पवार के पास उपमुख्यमंत्री पद के साथ वित्त, आबकारी और खेल जैसे अहम विभाग थे। अब इन विभागों की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी और एनसीपी की राष्ट्रीय कमान किसके हाथ में होगी—इस पर सभी की निगाहें पवार परिवार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।









