Maharashtra Accident: मुंबई के पास पनवेल इलाते में एक गंभीर सड़क हादसे में IIT बॉम्बे के 3 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र लोनावाला की यात्रा कर वापस मुंबई लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना पनवेल एग्जिट से करीब 10.7 किलोमीटर पहले हुई। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Nagpur Accident: नागपुर में वाटर टैंक टावर गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल
हादसे की शुरुआती जानकारी और घटना का विवरण
आपको बता दें कि, प्राथमिक जांच और जानकारी के अनुसार कार चला रहे छात्र ने बाईं लेन में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी और सड़क के सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। दुर्घटना के परिणामस्वरूप कार पूरी तरीसे से पिचक गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पनवेल पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही और मृत्यु का कारण बनने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है।
Maharashtra News: डीजल टैंकर से टकराई तेज़ रफ़्तार गाड़ी, हाइवे पर लगी आग और धुएं से दहशत
मृत छात्रों की पहचान और पृष्ठभूमि
- श्रेयांश शर्मा (जयपुर) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र थे। परिसर में वे लोकप्रिय थे और जनरल सेक्रेटरी के चुनाव में भी हिस्सा ले चुके थे। उनके भाई के अनुसार, श्रेयांश का सपना आईएएस अधिकारी बनना था।
- ओमकुमार बोरसे (नासिक) – एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र और कार चालक थे। उनका शैक्षिक रिकॉर्ड शानदार था, उन्होंने कक्षा 10 में स्टेट रैंक प्राप्त किया और गणित में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
- लय देशभ्रतार (नागपुर) – फिजिक्स (भौतिकी) के तीसरे वर्ष के छात्र थे।
हादसे से पहले की गतिविधियां
छात्रों के समूह ने पुलिस को बताया कि वे पिछले दिन रात 4 बजे तक फिल्में देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने अचानक सूर्योदय देखने के लिए लोनावला जाने का निर्णय लिया। लौटते समय ओमकुमार, श्रेयांश और लय एक ही कार में थे, जबकि अन्य दोस्त दो अलग कारों में पीछे आ रहे थे।
Maharashtra News: गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम
सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच
पनवेल तालुका पुलिस ने दुर्घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज मांगा, लेकिन एक्सप्रेसवे की देखरेख करने वाली कंपनी IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि सबसे नज़दीकी कैमरा खराब था। पुलिस ने फिलहाल यह संभावना खारिज की है कि कार चालक नशे में था। ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार है। आरटीओ अधिकारी कार का निरीक्षण करेंगे, जिसमें यह पता चलेगा कि छात्रों ने सीटबेल्ट पहना था या नहीं, कार की गति क्या थी और एयरबैग समय पर खुला या नहीं।
मृत छात्रों का अस्पताल ले जाया जाना
तीनों छात्रों को नवी मुंबई के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। हादसे ने IIT बॉम्बे और उनके परिवारों में शोक की लहर फैला दी है।
Maharashtra News: बदलेगा IIT बंबई का नाम! PM मोदी और शिक्षा मंत्री से CM फडणवीस करेंगे अपील









