Monalisa Farman Khan Love Jihad Controversy: महाकुंभ के दौरान अपनी खूबसूरती से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई तस्वीर नहीं, बल्कि उनकी शादी है। मोनालिसा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर फरमान खान के साथ विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया है। हालांकि, इस अंतरधार्मिक विवाह ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस रिश्ते को ‘लव जिहाद’ के चश्मे से देखा जा रहा है।
Air Taxi की टेस्टिंग शुरू, अब मिनटों में पहुंचे ऑफिस और एयरपोर्ट
सोशल मीडिया पर आलोचना
बताते चले कि, शादी की तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद से ही मोनालिसा को नेटिज़न्स के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए, मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, “मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है और यह पूरी तरह पारंपरिक पद्धति से संपन्न हुई है। इसे किसी भी गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।” मोनालिसा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी आस्था और वैवाहिक स्वायत्तता पर जोर दिया है।
लव जिहाद के आरोपों पर मोनालिसा का करारा जवाब
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव जिहाद के दावों पर सवाल पूछा गया, तो मोनालिसा ने बेहद संजीदगी से अपनी बात रखी। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “यह लव जिहाद नहीं, बल्कि दो लोगों का आपसी प्रेम और सम्मान है।” मोनालिसा ने खुलासा किया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी उनकी ही बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह उसे भाई समान मानती हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोनालिसा ने यह भी बताया कि शुरुआत में फरमान भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मोनालिसा ने ही उन्हें शादी के लिए मनाया और राजी किया।
केरल के मंदिर में संपन्न हुआ विवाह समारोह
मोनालिसा और फरमान खान ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में सात फेरे लिए। फरमान खान, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, पेशे से एक उभरते हुए अभिनेता और मॉडल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फरमान ने अपने मूल स्थान और करियर के बारे में जानकारी दी। हालांकि, इस शादी से मोनालिसा का परिवार बेहद नाराज बताया जा रहा है। यहाँ तक कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर पर अपनी हैरानी और नाराजगी जाहिर की है।










