Mahakaleshwar Jyotirlinga: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रतिदिन छह बार आरती होती है। इनमें सुबह 4 बजे भस्म आरती, सुबह 7 बजे दत्योदक आरती, सुबह 10 बजे भोग आरती, शाम 5 बजे पूजन आरती, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 10:30 बजे शयन आरती शामिल हैं। अब तक केवल भस्म आरती के लिए ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था थी, लेकिन अब संध्या और शयन आरती की बुकिंग भी ऑनलाइन कर दी गई है।
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें ये 7 काम, बदल सकता है भाग्य
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया

भक्तजन अब घर बैठे ही संध्या और शयन आरती की टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जानकारी के अनुसार, संध्या आरती की बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि शयन आरती की टिकट शाम 4 बजे के बाद उपलब्ध होगी। मंदिर समिति ने बताया कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
टिकट की कीमत
संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति ₹250 का शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, इन आरतियों के दौरान चलित दर्शन जारी रहेंगे। यानी यदि कोई भक्त टिकट नहीं ले पाता है तो वह कतार में चलते हुए बाबा महाकाल के दर्शन कर सकता है।
आरती में शामिल होने का समय

संध्या आरती में शामिल होने वाले भक्तों को शाम 6 बजे से पहले क्रमांक 1 प्रवेश द्वार पर पहुंचना होगा। वहीं शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक मंदिर में उपस्थित होना जरूरी है।
महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब भक्त अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे और बिना किसी परेशानी के बाबा महाकाल की आरती में शामिल हो पाएंगे।
Braj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में होली की धूम, देखें कब और कहां होंगे खास आयोजन









