UP News: माघ मेले में संगम स्टेशन पर क्यों लग सकती है रोक? जानें कहां से पकड़नी होगी ट्रेन

प्रयागराज माघ मेले में संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयागराज संगम स्टेशन पर 18 दिनों तक यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जानें प्रतिबंध कब लागू हो सकता है और यात्रियों को ट्रेन कहां से पकड़नी होगी।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 13, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में संगम स्नान करने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों के लिए बहुत ही जरुरी खबर सामने आई है. मेले के दौरान संगम पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमनड़ती है. ऐसे में रेलवे भीड़ को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए खास इंतजाम करने की तैयारी में है। इसी के तहत प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर 18 दिनों तक यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह व्यवस्था माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के आसपास लागू करने की योजना है।

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर 18 दिन प्रवेश बंद रखने की तैयारी

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर 18 दिन प्रवेश बंद रखने की तैयारी

रेलवे की प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक, प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री कुछ समय के लिए बंद रखी जा सकती है। इसका मकसद स्टेशन पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचना है। माघ मेले में खास स्नान के दिनों पर दूसरे जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है।

स्नान पर्व से एक दिन पहले से अगले दिन तक लागू हो सकता है प्रतिबंध

प्रस्ताव के अनुसार, यात्रियों के प्रवेश पर रोक स्नान पर्व से एक दिन पहले शुरू होकर स्नान पर्व के अगले दिन तक जारी रह सकती है। यानी इन तारीखों पर प्रयागराज संगम स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की जानकारी जुटानी होगी। हालांकि, इस दौरान स्टेशन पर ट्रेनों का आना जारी रहेगा। यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने की सुविधा भी मिलती रहेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह व्यवस्था प्रस्ताव के तौर पर सामने आई है। अंतिम तारीखों और नियमों की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

प्रयागराज संगम स्टेशन पर एंट्री बंद तो कहां से पकड़ें ट्रेन?

आपको बता दे कि, माघ मेले के दौरान अगर प्रयागराज संगम स्टेशन पर प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, तो वहां से चलने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को प्रयाग स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी। ऐसे में यात्रियों को टिकट पर लिखे स्टेशन, ट्रेन के ठहराव और यात्रा से जुड़ी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। आखिरी समय में स्टेशन पहुंचने पर परेशानी हो सकती है, इसलिए घर से निकलने से पहले रेलवे की ओर से जारी सूचना जांच लेना बेहतर रहेगा।

श्रद्धालु और रेल यात्री इन बातों का रखें ध्यान

माघ मेले में संगम स्नान के लिए आने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन बदलने की स्थिति में अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए। ट्रेन का समय, बोर्डिंग स्टेशन और संभावित बदलाव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित रेलवे पूछताछ सेवा से जरूर जांच लें।

महाकुंभ के अनुभव से रेलवे ने सीखा सबक

महाकुंभ के अनुभव से रेलवे ने सीखा सबक

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज संगम स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ के कारण रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हुई थी। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार माघ मेले में पहले से भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार की जा रही है। रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान महाकुंभ में अपनाए गए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन संबंधी प्रोटोकॉल लागू रहेंगे।

रेलवे कई स्तरों पर तैयारियों में जुटा

माघ मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। प्रयागराज संगम स्टेशन पर प्रवेश रोकने का प्रस्ताव भी इसी योजना का हिस्सा है। हालांकि, यात्रियों को किसी भी बदलाव को अंतिम मानने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए। अगर प्रतिबंध लागू होता है, तो सही स्टेशन से ट्रेन पकड़ने और समय पर पहुंचने के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी होगा। इससे संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है।